Sukanya Samriddhi Yojana 2023: प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना इस योजना के बारे में अधिकांश लोग जानते हैं, और लाभ भी उठा रहे हैं। जो लोग अभी इस योजना का लाभ नहीं उठा रहे है उनको बता दें, कि भारत सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के जरिए बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए शुरु की गई। इस योजना के जरिए बेटियों को कई सारी सुविधाएं प्रदान की जाती है, जिससे देश की बेटी आत्मनिर्भर और सशक्त बन सके। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत देश की बेटियों अब अपनी पढ़ाई पूरी कर सकती हैं, और हर क्षेत्र में कदम से कदम, कंधे से कंधा मिला सकती है। साथ ही देश की बेटियां अपना खुद का व्यवसाय भी कर सकती हैं।
योजना के तहत उनकी शादी भी बड़ी धूमधाम से हो सकती है। यह योजना देश की बेटियों के लिए सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। आज इस लेख के माध्यम से सुकन्या समृद्धि योजना 2023 (PMSSY) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं। यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे इस लेख को अंत तक पढ़िए, और अपने दोस्तों, परिवार, और अन्य लोगों के साथ इस योजना के बारे में जरूर बताएं, ताकि वह भी इस योजना का लाभ उठा सकें। चलिए बात करते हैं सबसे महत्वपुर्ण सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में।
PM Sukanya Samriddhi Yojana ( सुकन्या समृद्धि योजना 2023 )
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा PM सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत 22 मई 2015 को की गई। इस योजना के तहत बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए कई सारे लाभ प्रदान कर रही है। योजना के तहत बेटी के माता-पिता द्वारा बेटी के लिए बचत खाता किसी भी राष्ट्रीय बैंक में या फिर नजदीकी पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते है। इस योजना (SSY) के अंतर्गत बेटियों का बचत अकाउंट खोला जाता है, जिसमें सभी माता-पिता अपनी बच्ची की पढ़ाई, और शादी के खर्च के लिए पैसे जमा करा सकते है। PMSSY (सुकन्या समृद्धि योजना) में हर महीने 250 रूपये से लेकर 1.5 लाख रूपये तक जमा करा सकते हैं। इसके तहत ब्याज दर 8.6% के साथ से दी जाएगी। योजना के तहत ब्याज दर हर साल बदलती रहती है।
PM Sukanya Samriddhi Yojana Overview
योजना का नाम | PM सुकन्या समृद्धि योजना 2023 |
इनके द्वारा शुरू किया गया | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | देश की बालिकाएं |
उद्देश्य | बेटियों का भविष्य उज्जवल बनाना |
आयु सीमा | 0 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक |
जमा करने की अवधि | 14 वर्ष |
जमा करने की राशि | Min. 250 से Max. 1.5 लाख रूपये |
ब्याज दर | 7.6% (April 2020) |
कब मिलेंगे पैसे | बालिका 21 वर्ष की आयु होने पर |
आधिकारिक वेबसाइट | http://nsiindia.gov.in/ |
हेल्पलाइन नंबर | 1800110001,18001801111 |
प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य
प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य देश की बेटियों का उज्जवल भविष्य बनाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना, सशक्त बनाना, और हर क्षेत्र में कंधे से कंधे मिलाने के लिए प्रोत्साहित करना। इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ाना, और विवाह योग्य होने पर शादी में खर्च के लिए आर्थिक मदद करना। आपको यह भी बता दें, की इस योजना के तहत गरीब परिवारों अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा प्रदान कर सकता है, और शादी के समय योजना में जो जमा की गई राशि है, उससे बेटी की शादी को बड़े धूमधाम से कर सकता है।
PM SSY 2023 योजना के तहत अब गरीब परिवार भी योजना का लाभ ले सकता है, क्योंकि पहले इस योजना में हर महीने 1000 रूपये जमा कराने पड़ते थे, जिससे कुछ लोग हर महीने यह राशि जमा करने में असमर्थ थे, लेकिन अब न्यूनतम राशि ₹250 कर दी है। अब गरीब परिवार आसानी से हर महीने बेटी की उज्जवल भविष्य के लिए 250 रूपये जमा करा सकता है। योजना के तहत देश की लड़कियों को प्रोत्साहन मिलेगा, और आगे बढ़ पाएंगे। इसके अलावा लड़कियों की भ्रूण हत्या पर भी रोक लगेगी।
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना क्या है, आवेदन कैसे करें?
सुकन्या समृद्धि योजना कर लाभ
- सुकन्या समृद्धि योजना के जरिए बेटियों को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकती है।
- इस योजना का लाभ 10 वर्ष से कम आयु की बेटियों को प्रदान किया जाएगा।
- समृद्धि योजना के तहत अभिभावक बालिकाओं का सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं, और संचालन भी कर सकते हैं। (जब तक उनकी बेटी 10 वर्ष की न हो जाये )
- इस योजना के तहत शादी में होने वाला खर्च के लिए आर्थिक रूप से मदद मिलेगी।
- SSY योजना का लाभ आप किसी भी बैंक या डाकघर में खाता खुलवा कर ले सकते हैं।
- PM सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जो आप किस्त जमा कराएंगे, वह आपको 14 साल तक जमा करानी होगी।
- PM Sukanya Samriddhi Yojana के तहत परिवार की दो बेटियों को लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना के जरिए लड़कियों और उनके माता-पिता दोनों को लाभ मिलेगा।
- प्रधानमंत्री सुकन्या योजना के तहत आप अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।
- योजना के तहत बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा और आत्मनिर्भर बनेगी।
राजस्थान सरकार की योजनाएं PDF list Download
सुकन्या समृद्धि योजना की विशेषताएं
विशेषताएं | विवरण |
---|---|
खाते का संचालन | सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते का संचालन अभिभावक या माता-पिता द्वारा किया जायेगा। बेटी की आयु 18 वर्ष होने के बाद, वह खुद खाते का संचालन करेगी। |
खाते में जमा की गई राशि | एक वित्तीय वर्ष में खाते में न्यूनतम और अधिकतम जमा राशि क्रमशः 250 रुपये और 1.5 लाख रुपये है। जमा 100 के गुणकों में किया जा सकता है। |
योजना की अवधि | इस योजना के तहत 14 साल तक निवेश किया जाना अनिवार्य है। हालांकि, यह स्कीम 21 साल बाद मैच्योर होती है। |
खाते का स्थानांतरण | Sukanya Samriddhi Yojana को डाकघरों से बैंकों में या भारत के कही भी स्थानांतरित किया जा सकता है। खाते के हस्तांतरण के लिए कोई शुल्क नहीं है। हालांकि, यदि आपके निवास में परिवर्तन किया गया है तो उसका प्रमाण पत्र देना होगा, यदि कोई सबूत नहीं है तो आपको 100 रुपये का शुल्क देना होगा। |
जमा करने का तरीका | खाते में जमा ऑनलाइन हस्तांतरण, डिमांड ड्राफ्ट, चेक या नकद के रूप में किया जा सकता है। |
सुकन्या समृद्धि खाता योजना के प्रमुख तथ्य
- न्यूनतम जमा ₹ 250/- एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम जमा ₹ 1.5 लाख।
- बालिका के नाम पर खाता तब तक खोला जा सकता है जब तक कि वह 10 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर लेती।
- बालिका के नाम पर केवल एक ही खाता खोला जा सकता है।
- खाता डाकघरों और अधिकृत बैंकों में खोला जा सकता है।
- 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद बालिका की शादी के मामले में खाता समय से पहले बंद किया जा सकता है।
- खाते को भारत में कहीं भी एक डाकघर/बैंक से दूसरे में स्थानांतरित किया जा सकता है।
- खाताधारक की उच्च शिक्षा के उद्देश्य से शिक्षा व्यय को पूरा करने के लिए निकासी की अनुमति दी जाएगी।
- खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष की अवधि पूरी होने पर खाता परिपक्व होगा।
- जमा आयकर अधिनियम की धारा 80-सी के तहत कटौती के लिए योग्य है।
- खाते में अर्जित ब्याज आईटी अधिनियम की धारा -10 के तहत आयकर से मुक्त है।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना आवेदन प्रक्रिया
डिजिटल अकाउंट के माध्यम से पैसा जमा करें
बता दें सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटी की शिक्षा एवं शादी के लिए जो पैसा हम जमा करते थे उसके लिए हमें डाकखाने जाकर जमा कराते थे, जिससे समय भी अधिक लगता था, लेकिन अब यह सुविधा डिजिटल कर दी है। अब आप डिजिटल अकाउंट के माध्यम से हर महीने की किस्त सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा करा सकते हैं। अब खाताधारकों को पोस्ट ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वह अपने पैसे डिजिटल अकाउंट के माध्यम से आसानी से जमा करा सकते हैं, इसके अलावा मोबाइल से UPI के माध्यम से भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
कितने पैसे जमा करने है और कब तक
PM सुकन्या समृद्धि योजना के तहत हर महीने आप मिनिमम 250 रूपये तक जमा करा सकते है। यह आपके ऊपर है कि आप हर महीने इस योजना में कितना निवेश कर सकते है। इसमें निवेश करने के लिए आप मिनिमम 250 रूपये से लेकर 1.5 लाख रूपये तक कर सकते है। इस योजना के तहत जिस दिन बैंक में खाता खोला जाता है, उस दिन से 14 वर्ष तक इस योजना में निवेश करवाना जरुरी है।
PM सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दर
अवधि | ब्याज की दर (%) |
अप्रैल से जून 2022 (पहली तिमाही, वित्तीय सत्र् 2022-23) | 7.6% |
जनवरी से मार्च 2022 तक (चौथी तिमाही, वित्तीय सत्र् 2021-22) | 7.6% |
अक्टूबर से दिसंबर 2021 तक (तीसरी तिमाही, वित्तीय सत्र् 2021-22) | 7.6% |
जुलाई से सितंबर 2021 तक (दूसरी तिमाही, वित्तीय सत्र् 2021-22) | 7.6% |
अप्रैल से जून 2021 तक (पहली तिमाही, वित्तीय सत्र् 2021-22) | 7.6% |
जनवरी से मार्च 2021 तक (चौथी तिमाही, वित्तीय सत्र् 2020-21) | 7.6% |
अक्टूबर से दिसंबर 2020 तक (तीसरी तिमाही, वित्तीय सत्र् 2020-21) | 7.6% |
जुलाई से सितंबर 2020 तक (दूसरी तिमाही, वित्तीय सत्र् 2020-21) | 7.6% |
अप्रैल 2020 के बाद | 7.6 |
1 जनवरी 2019 – 31 मार्च 2019 | 8.5 |
1 अक्टूबर 2018 – 31 दिसंबर 2018 | 8.5 |
1 जुलाई 2018 – 30 सितंबर 2018 | 8.1 |
1 अप्रैल 2018 – 30 जून 2018 | 8.1 |
1 जनवरी 2018 – 31 मार्च 2018 | 8.1 |
1 जुलाई 2017 – 31 दिसंबर 2017 | 8.3 |
1 अक्टूबर 2016 – 31 दिसंबर 2016 | 8.5 |
1 जुलाई 2016 – 30 सितंबर 2016 | 8.6 |
1 अप्रैल 2016 – 30 जून 2016 | 8.6 |
1 अप्रैल 2015 से | 9.2 |
1 अप्रैल 2014 से | 9.1 |
PM SSY Scheme 2023 मुख्य बिंदु
- SSY 2023 योजना के तहत खाता खुलने के बाद बेटी की आयु 18 वर्ष होने के बाद या फिर 21 साल की आयु होने के बाद शादी होने तक चला सकते है।
- योजना के तहत कन्या की आयु 18 वर्ष होने के बाद उसकी पढ़ाई के लिए कुल जमा राशि में से 50 % राशि निकाल सकते है।
- बेटी की आयु 21 साल होने के बाद पूरी जमा राशि निकाल सकते है।
- इस योजना में जमा की गई राशि पर ब्याज और एजेंसी द्वारा भुगतान की गई राशि पर ब्याज भी शामिल है।
- SSY Scheme 2023 का खाता बेटी के 21 वर्ष होने पर पूरी तरह से परिपक्व होगा।
जनसुनवाई क्या है, ऑनलाइन शिकायत, Complaint Status
SSY (Sukanya Samriddhi Yojana) Calculator 2023
Sukanya Samriddhi Yojana 2023 के लिए अधिकृत बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
- इंडियन बैंक
- आईसीआईसीआई बैंक
- भारतीय स्टेट बैंक
- यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
- यूको बैंक
- कॉर्पोरेशन बैंक
- केनरा बैंक
- बैंक ऑफ इंडिया
- ऐक्सिस बैंक
- इलाहाबाद बैंक
- विजय बंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- सिंडिकेट बैंक
- पंजाब एंड सिंध बैंक
- इंडियन ओवरसीज बैंक
- आईडीबीआई बैंक
- देना बैंक
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- आंध्रा बैंक
न्यूनतम और अधिकतम राशि जमा करने के नियम:-
- इस योजना में न्यूनतम 250 रूपये तक जमा करा सकते है।
- इस योजना में अधिकतम 1,50,000 रूपये तक जमा करा सकते है।
- यदि आप योजना के तहत बैंक में 250 रूपये की राशि किसी कारणवश नहीं जमा करा पाते है तो खाते को डिफ़ॉल्ट कर दिया जायेगा।
- आप अपने खाते को दुवारा शुरू करने के लिए Rs.50/- की पेनल्टी लगेगी उसके बाद खाता फिर से शुरू हो जायेगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना ऑनलाइन आवेदन
Sukanya Samriddhi Yojana की पात्रता
- इस योजना में केवल भारत देश की बालिका को ही दिया जायेगा।
- PM SSY के तहत परिवार की दो बेटियों को ही दिया जायेगा।
- यदि घर में जुड़वाँ बच्ची होती है और तीसरी बच्ची का भी जन्म होता है तो तीन बच्चियां इस योजना के पात्र है।
- बच्ची की आयु 10 वर्ष की आयु तक होनी चाहिए, या उससे कम होनी चाहिए।
सुकन्या समृद्धि योजना आवेदन के दस्तावेज़
आधार कार्ड | जन्म प्रमाण पत्र | पहचान का प्रमाण (ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राशन कार्ड) |
निवास प्रमाण पत्र | बालिका जन्म प्रमाण पत्र | एड्रेस प्रूफ मूलनिवास प्रमाण पत्र |
सुकन्या समृद्धि आवेदन फॉर्म | बच्चे के पासपोर्ट साइज फोटो | माता-पिता का की फोटोग्राफ |
Sukanya Samriddhi Yojana 2023 खाता खोलने का आवेदन फॉर्म
- जो आवेदक इस योजना के तहत लाभ पाने के इच्छुक है उन्हें निम्न स्टेप को फॉलो करना है।
- सबसे पहले आपको Sukanya Samriddhi Form pdf के लिए ऑनलाइन पोर्टल जाना होगा।
- इसके बाद आपको फॉर्म को डाउनलोड करना है। डाउनलोड करने के बाद आप उसका प्रिंट निकल लें।
- अब आपसे आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जरुरी जानकारी जैसे की नाम, बच्ची का विवरण, बैंक का विवरण, और अन्य विवरण भरना है।
- अब आपको उस आवेदन फॉर्म के साथ सभी महत्वपुर्ण दस्तावेज लगाने है।
- इसके बाद आप उस फॉर्म को नजदीकी डाकघर या फिर बैंक में जमा करवाना है।
- इसके बाद उस बैंक या पोस्ट ऑफिस में आपका खाता ओपन हो जायेगा।
डायरेक्ट लिंक: PM Jeevan Jyoti Bima Yojana Claim Form PDF
सुकन्या समृद्धि योजना 2023 PDF Form Download
यदि आप इस योजना में आवेदन करने के लिए पीडीऍफ़ फॉर्म की तलाश में है तो आप इस समय सही जगह पर है। निचे दी गई लिंक पर क्लिक करके आप SSY PDF फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।
PM Sukanya Samriddhi Yojana PDF Form Download | Click Here |
PM SSY Helpline Number
- Sukanya Samriddhi Yojana Toll Free Number:- 1800110001, 18001801111
- Call: 1800-419-5959
- SMS BALANCE to 56161600 or +918691000002
- to get your Account Balance Call: 1800-419-6969
- SMS MINI to 56161600 or +918691000002
- to get your Mini Statement
Conclusion
इस लेख के माध्यम से हमने सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) से जुडी पूरी जानकारी साझा की है. फिर यदि आपको इस योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए, तो आप कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं. ऐसी ही अन्य लाभार्थीपरक जानकारी हेतु हमारी वेबसाइट NRMSC.COM से जरुर जुड़ें.
FAQs
सुकन्या समृद्धि योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://nsiindia.gov.in/ है आप इस वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते है।
यह योजना केवल देश की बेटियों के लिए है। योजना का लाभ केवल 0 आयु से 10 वर्ष तक की बेटियों को दिया जाता है। सुकन्या समृद्धि योजना के जरिये बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए 250 रूपये प्रतिमाह से लेकर 1.5 रूपये प्रतिवर्ष तक जमा कराये जाते है, ताकि बेटी की पढ़ाई और शादी में होने वाले खर्च को जमा की कई राशि से कर सकें।
सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत 22 मई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई।
भारत की वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों के भविष्य उज्जवल को बनाना, और उन्हें आत्मनिर्भर, और सशक्त बनाना।
PM सुकन्या समृद्धि योजना के लाभार्थी देश की सभी बालिकाएं जो 0 आयु से लेकर 10 वर्ष की आयु तक है, वह इस योजना के पात्र है।
इस योजना का लाभ केवल भारत की बेटियो को ही दिया जायेगा। SSY योजना के जरिए परिवार की दो बेटियों को लाभ दिया जायेगा। बच्ची की आयु 10 वर्ष की आयु तक होनी चाहिए, या उससे कम होनी चाहिए।
जी हाँ, आप सुकन्या समृद्धि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए राष्ट्रीय बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सकते है।
इस योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको डाक घर या फिर राष्ट्रीय बैंक में जाना होगा, वहां से आपको इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म लेना है। और उस फॉर्म को सही सही भरकर, दस्तावेजों के साथ जमा करा देना है।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपको बेटी का खाता बैंक में खुलवाने से लेकर 14 साल तक हर महीने निर्धारित राशि जमा करनी है।
PM सुकन्या समृद्धि योजना में आपके द्वारा जमा की गई राशि को बेटी की 21 वर्ष की आयु होने पर मिलेगी। इसके अलावा आप बेटी के 18 वर्ष की आयु होने पर 50 % राशि निकाल सकते है।
सुकन्या समृद्धि योजना 2023 में जमा की गई राशि पर ब्याज 7.6 प्रतिशत दी जाएगी।
Leave a Comment