REET Admit Card 2022: राजस्थान बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 की परीक्षा तिथियों की घोषणा की जा चुकी है. बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक रीट 2022 की परीक्षाओं का आयोजन 23 एवं 24 जुलाई को को राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जायेगी. परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जायेंगी. REET Level 1 (Paper 1) का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक है, एवं REET Level 2 (Paper 2) का समय दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक होगा. परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति तभी प्रदान की जायेगी, जब उनके पास REET 2022 Admit Card होगा, बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं की जायेगी.
REET Admit Card 2022
राजस्थान बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा REET BSER 2022 Admit Card को 13 जुलाई 2022 को जारी किया जाएगा. वह सभी परीक्षार्थी जिन्होंने REET 2022 के लिए आवेदन किया था, वह ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवश्यक विवरण दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस लेख के माध्यम से हम आपको Rajasthan REET Admit Card 2022 को डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहें हैं. परीक्षा से जुडी अधिक जानकारी के लिए आप लेख को अंत तक जरुर पढ़ें एवं आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें.
REET Exam Admit Card 2022 – Overview
Exam Conducting Body | Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE) |
Exam Name | Rajasthan Eligibility Examination for Teacher (REET 2022) राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) – 2022 |
Exam Type | Teacher Eligibility Test |
Papers | Paper 1 (1st to 5th Class) Paper 2 (5th to 8th Class) |
REET 2022 Exam Dates | 23rd July and 24th July 2022 |
REET Admit Card 2022 Release Date | 13 July 2022 |
Admit Card Status | To Be Released |
Exam Mode | Offline |
Official Website | reetbser2022.in rajeduboard.rajasthan.gov.in |
REET Admit Card 2022 Release Date
राजस्थान बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा REET 2022 Admit Card को आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in एवं rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किये जायेंगे. सूत्रों के मुताबिक़ www.reetbser2022.in Admit Card को 13 जुलाई 2022 को जारी किया जाएगा. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इन ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
How to Download REET Admit Card 2022?
उम्मीदवार REET Level 1 & REET Level 2 Admit Card ऑफिसियल वेबसाइट reetbser2022.in से डाउनलोड कर सकते हैं. यदि REET 2022 Admit Card Download करने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो, निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें:-
- सर्वप्रथम आपको ऑफिसियल वेबसाइट reetbser2022.in पर जाना होगा.
- ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद “Latest Notification” के अंतर्गत आपको “REET Admit Card 2022” का विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक करें.
- विकल्प पर क्लिक करने के बाद अगला पेज खुलेगा.
- इस पेज में आपको Level 1 एवं Level 2 का चयन करना होगा.
- इसके बाद अगले पेज में आपको पूछी गयी अन्य जानकारी जैसे एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ आदि दर्ज करनी होगी.
- समस्त विवरण दर्ज करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें.
- इसके बाद BSER REET Admit Card 2022 आपके सामने खुल जाएगा.
- यहाँ से आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हो.
www.reetbser2022.in Admit Card Download Link
Official Website | Click Here |
REET 2022 Admit Card Download Link | Click Here |
Our Website | Click Here |
Leave a Comment