राजस्थान विकलांग पेंशन लिस्ट चेक कैसे करें Rajasthan Viklang Pension List 2023 Online Check @ssp.rajasthan.gov.in: राजस्थान के समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट ssp.rajasthan.gov.in पर विकलांग पेंशन लिस्ट राजस्थान जारी कर दी गयी है. उम्मीदवार इस आधिकारिक पोर्टल पर जाकर Viklang Pension List Rajasthan में अपना नाम चेक कर सकते हैं, जिन लाभार्थीयों का नाम इस सूची में होगा उन्हें राजस्थान सरकार द्वारा प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी.
Rajasthan Viklang Pension List 2023
राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर 40% या इससे अधिक शारीरिक एवं मानसिक रूप से दिव्यान्ग्जनों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से विकलांग पेंशन योजना शुरू की गयी है. इस स्कीम के अंतर्गत पात्र दिव्यन्ग्जनों को आयु के हिसाब से 750 रूपए से लेकर 1500 रूपए तक पेंशन प्रदान की जाती है. यह आर्थिक सहायता सिर्फ उन्हीं दिव्यान्ग्जनों को प्रदान की जाएगी, जिनका नाम राजस्थान विकलांग पेंशन लिस्ट 2023 में होगा. आइये जानते हैं, Viklang Pension List Rajasthan में नाम चेक करने की प्रक्रिया के बारे में.
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट राजस्थान
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान
Viklang Pension List Rajasthan 2023 Overview
आर्टिकल | Rajasthan Viklang Pension List |
योजना का नाम | विकलांग पेंशन योजना |
लिस्ट किसके द्वारा जारी की जाती है | सामाजिक कल्याण विभाग |
किस पोर्टल पर जारी की जाती है | सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल |
उद्देश्य | विकलांग पेंशन लिस्ट को ऑनलाइन प्रकाशित करना |
लाभार्थी | राज्य के 40% या इससे अधिक दिव्यान्ग्जन पुरुष एवं महिलायें |
आर्थिक लाभ | आयु के मुताबिक़ 750/- रूपए से लेकर 1500/- रूपए प्रतिमाह |
लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
वर्ष | 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | ssp.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Viklang Pension List 2023 Online Check : संक्षिप्त विवरण
- स्टेप 1: ssp.rajasthan.gov.in ऑफिसियल पोर्टल ओपन करें
- स्टेप 2: Reports ऑप्शन को चुने
- स्टेप 3: Beneficiary Report ऑप्शन का चयन करें
- स्टेप 4: अपना जिला सेलेक्ट करें
- स्टेप 5: Location का चयन करें
- स्टेप 6: ग्राम पंचायत का चयन करें
- स्टेप 7: Village/Ward का चयन करें
- स्टेप 8: राजस्थान विकलांग पेंशन लिस्ट चेक करें
राजस्थान विकलांग पेंशन लिस्ट चेक कैसे करें ऑनलाइन?
Viklang Pension List Raj ऑनलाइन चेक करने के लिए उम्मीदवार निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें:-
स्टेप 1: ssp.rajasthan.gov.in ऑफिसियल पोर्टल ओपन करें
राजस्थान विकलांग पेंशन लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट ssp.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के लिए उम्मीदवार यहाँ दी गयी डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें – यहाँ क्लिक करें
स्टेप 2: Reports ऑप्शन को चुने
सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद होम पेज पर आपको कई विकल्प मिलेंगे. विकलांग पेंशन लिस्ट राजस्थान चेक करने के लिए आपको मुख्य मेनू में Reports का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें.
स्टेप 3: Beneficiary Report ऑप्शन का चयन करें
जैसे ही आप रिपोर्ट्स ऑप्शन का चयन करोगे, एक नया पेज खुलेगा. यहाँ पर आपको कई विकल्प मिलेगा, विकलांग पेंशन लिस्ट राजस्थान चेक करने के लिए आपको Beneficiary Report ऑप्शन का चयन करना होगा, जैसा की निचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है.
स्टेप 4: अपना जिला सेलेक्ट करें
इसके बाद राजस्थान राज्य के अंतर्गत आने वाले जिलों की सूची खुल जायेगी. इस सूची में आपको अपने जिले का नाम सेलेक्ट करना है.
स्टेप 5: Location का चयन करें
जिले का चयन करने के बाद आपको लोकेशन का चयन करना है. यदि आप शहरी क्षेत्र से हैं तो URBAN का चयन करें. यदि आप ग्राम पंचायत की विकलांग पेंशन सूची देखना चाहते हैं, तो Rural का चयन करें.
स्टेप 6: ग्राम पंचायत का चयन करें
क्षेत्र का चयन करने के बाद ग्राम पंचायत की सूची खुल जायेगी. यहाँ पर आपको अपनी ग्राम पंचायत को सर्च करना है एवं उसके नाम पर क्लिक करना है, जैसा की निचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है.
स्टेप 7: Village/Ward का चयन करें
ग्राम पंचायत का चयन करने के बाद उस ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले विलेज/वार्ड की सूची खुल जायेगी. यहाँ पर आपको अपने विलेज/वार्ड को सर्च करके उसके नाम पर क्लिक करना है.
स्टेप 8: राजस्थान विकलांग पेंशन लिस्ट चेक करें
जैसे ही आप विलेज/वार्ड के नाम पर क्लिक करेंगे. विकलंग पेंशन लिस्ट राजस्थान आपके सामने खुलकर आ जायेगी. इस लिस्ट में आप अपने नाम को चेक करें.
इस प्रकार आप ऊपर बताई गयी प्रक्रिया को चरण-दर-चरण फॉलो करके Rajasthan Viklang Pension List 2023 चेक कर सकते है.
राजस्थान राज्य के जिले जिनकी विकलांग पेंशन सूची ऑनलाइन उपलब्ध है
Sr. No. | District Name |
1 | AJMER |
2 | ALWAR |
3 | BANSWARA |
4 | BARAN |
5 | BARMER |
6 | BHARATPUR |
7 | BHILWARA |
8 | BIKANER |
9 | BUNDI |
10 | CHITTORGARH |
11 | CHURU |
12 | DAUSA |
13 | DHOLPUR |
14 | DUNGARPUR |
15 | GANGANAGAR |
16 | HANUMANGARH |
17 | JAIPUR |
18 | JAISALMER |
19 | JALORE |
20 | JHALAWAR |
21 | JHUNJHUNU |
22 | JODHPUR |
23 | KAROULI |
24 | KOTA |
25 | NAGAUR |
26 | PALI |
27 | PRATAPGARH |
28 | RAJSAMAND |
29 | SAWAI MADHOPUR |
30 | SIKAR |
31 | SIROHI |
32 | TONK |
33 | UDAIPUR |
Viklang Pension List Rajasthan में नाम जुडवाने के लिए पात्रता
- आवेदक राजस्थान राज्य का स्थाई निवासी होनी चाहिए.
- आवेदक 40% या इससे अधिक विकलांग होना चाहिए.
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 60000/- रूपए या इससे कम होनी चाहिए.
- आवेदक के पास चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रमाणित विकलांग प्रमाण पत्र होना चाहिए.
विकलांग पेंशन लिस्ट राजस्थान में नाम जुडवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- विकलांगता प्रमाण पत्र
- रहवासी/निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाते का विवरण
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- बीपीएल राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
Rajasthan Viklang Pension List में नाम होने पर कितनी मिलेगी आर्थिक सहायता
- 55 वर्ष से कम की आयु की महिला एवं 58 वर्ष से कम की आयु के पुरुष को ₹750
- 55 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिला, 58 वर्ष एवं उससे अधिक आयु का पुरुष किंतु 75 वर्ष से कम आयु के लाभार्थियों को ₹1000
- 75 वर्ष व उससे अधिक आयु के लाभार्थियों को ₹1250
- कुष्ठ रोग मुक्त सभी उम्र के लाभार्थियों को ₹1500
महत्वपूर्ण आवेदन फॉर्म:-
FAQs
विकलांग पेंशन लिस्ट राजस्थान चेक करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट ssp.rajasthan.gov.in है.
राजस्थान विकलांग पेंशन लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट ssp.rajasthan.gov.in पर जाएँ एवं मुख्य मेनू में से Report ऑप्शन का चयन करें. उसके बाद जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, गाँव आदि का चयन करके राजस्थान विकलांग पेंशन लिस्ट चेक कर सकते हैं.
विकलांग पेंशन लिस्ट राजस्थान में नाम होने पर 55 वर्ष से कम की आयु की महिला एवं 58 वर्ष से कम की आयु के पुरुष को ₹750, 55 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिला, 58 वर्ष एवं उससे अधिक आयु का पुरुष किंतु 75 वर्ष से कम आयु के लाभार्थियों को ₹1000, 75 वर्ष व उससे अधिक आयु के लाभार्थियों को ₹1250, कुष्ठ रोग मुक्त सभी उम्र के लाभार्थियों को ₹1500 की आर्थिक सहायता प्रतिमाह प्रदान की जाती है.
आपको विकलांग पेंशन स्कीम में आवेदन करना होगा. आवेदन आप सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट ssp.rajasthan.gov.in के माध्यम से कर सकते हो.
राजस्थान विकलांग पेंशन लिस्ट में नाम जुडवाने के लिए आधार कार्ड, विकलांगता प्रमाण-पत्र, बैंक खाते की डिटेल्स, आयु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज़ फोटो, मोबाइल नंबर इत्यादि दस्तावेजों की आवश्यकता होगी.
इस लेख में हमने Rajasthan Viklang Pension List 2022-23 ऑनलाइन चेक कैसे करें, एवं विकलांग पेंशन लिस्ट राजस्थान में नाम जुडवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, इसके बारे में जानकारी साझा की है. फिर भी यदि आपको राजस्थान विकलांग पेंशन लिस्ट चेक करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो आप कमेंट करके हमसे पूछ सकते हो. ऐसी ही अन्य लाभार्थीपरक जानकारी हेतु हमारी वेबसाइट NRMSC.COM से जरुर जुड़ें.
Leave a Comment