PM Awas Yojana 2023 एक ऐसी योजना है, जिसके तहत गरीब परिवार के लोगो को घर उपलब्ध करवाना। जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, माध्यम वर्ग, या निम्न वर्ग के लोगों के पास अपने खुद के घर नहीं है, उनको सरकार द्वारा पक्के मकान दिए जा रहे है। PMAY Yojana की शुरुआत 22 जून 2015 को की गई थी। इस योजना के जरिये गरीब परिवार को खुद के घर मिले है। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो जल्द से जल्द इस योजना में आवेदन करे। आवेदन करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है। इसके अलावा आपको इस लेख में प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसलिए हमारे साथ बने रहें।
PM Awas Yojana (प्रधानमंत्री आवास योजना 2023)
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार का लक्ष्य वर्ष 2023 तक पात्रता के आधार पर उन सभी परिवारों को घर उपलब्ध कराना है, जिनके पास घर नहीं है, जो झुग्गी झोपड़ी, कच्चे मकान में रह रहे हैं। उन सभी को इस योजना के तहत लाभ देने का प्रावधान है। इसमें EWS LIG तथा एमआईजी इनकम ग्रुप के व्यक्तियों को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनवाने में जो लागत आती है, वह केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा 60:40 में वहन किया जायेगा, वही पूर्वोत्तर एवं हिमालय जैसे राज्यों में 90:10 का अनुपात बनाया गया है। जिन परिवारों के पास टूटे-फूटे मकान है, उन परिवारों को पात्रता के आधार पर योजना के तहत लाभ दिया जाता है।
PM Awas Yojana 2023 Highlights
योजना का नाम | प्रधानमंत्री आवास योजना 2023 (PMAY) |
कब शुरू हुई | 22 जून 2015 |
किसके द्वारा शुरू हुई | पीएम नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
साल | 2023 |
उद्देश्य | पात्र लोगो को पक्का घर उपलब्ध करवाना। |
लाभार्थी | देश के सभी निर्धन और कमजोर लोग जिनके पास घर नहीं है। |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | pmaymis.gov.in |
PMAY 1st चरण | अप्रैल 2015 से मार्च 2017 तक |
PMAY 2nd चरण | अप्रैल 2017 से मार्च 2019 तक |
PMAY 3rd चरण | अप्रैल 2019 से मार्च 2022 तक |
Helpline Number | 011-23060484, +011-23063285, +011-23061827, +011-23063620, +011-23063567 |
प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य एवं उद्देश्य
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराना, जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है, और वह बेघर है। जो कच्चे या फिर झुग्गी झोपड़ी में रह रहे हैं, उन सभी परिवारों को PMAY 2023 के तहत पक्के मकान उपलब्ध कराना है। सरकार का प्रमुख लक्ष्य 2023 तक सभी पात्र परिवारों को इस योजना के जरिए लाभ प्रदान करना है, जोकि सरकार ने 2.95 करोड़ आवासों का निर्माण करने का लक्ष्य बनाया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ
योजना प्रकार | पात्रता घरेलू आय (रु.) | कालीन क्षेत्र-अधिकतम (वर्गमीटर) | ब्याज सब्सिडी (%) | अधिकतम ऋण पर गणना की गई सब्सिडी | अधिकतम सब्सिडी (रु.) |
ईडब्ल्यूएस और एलआईजी | रु.6 लाख तक | 60 वर्गमीटर | 6.50% | रु. 6 लाख | 2.67 लाख |
मिग १ | रु. 6 लाख से 12 लाख रुपये | 160 वर्गमीटर | 4.00% | रु. 9 लाख | 2.35 लाख |
मिग २ | रु. 12 लाख से रु.18 लाख Rs | 200 वर्गमीटर | 3.00% | रु.12 लाख | 2.30 लाख |
PM Awas Yojana 2023 विशेषताएं
- PM Awas Yojana के तहत कमजोर, माध्यम, निम्न वर्ग के लोगो को पक्के मकान उपलब्ध करना है।
- योजना के तहत जगह 20 वर्ग मीटर से बढ़ाकर 25 वर्ग मीटर तक कर दिया है, अब स्वच्छ रसोइ के लिए क्षेत्र भी शामिल किये है।
- PM Awas Yojana का लक्ष्य 2023 तक सभी पात्र परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध करना है।
- PMAY के तहत केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच लोगों को मैदानी क्षेत्रों में 60:40 का अनुपात रखा गया है वही पूर्वोत्तर और तीन हिमालय राज्य ( जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, और उत्तराखंड) में 90:10 का अनुपात रखा गया है।
- योजना के जरिये शौचालयों के लिए लोगों को ₹12000 की अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- PMAY के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण के लिए मनरेगा के तहत 90/95 दिनों का रोजगार उपलब्ध करने का प्रावधान है।
- इस योजना के तहत लाभार्थी को जो लाभ प्रदान किया जाता है वह बैंक खाते में इलेक्ट्रॉनिक बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भुगतान किया जाता है, इसके लिए लाभार्थी का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- योजना के तहत अन्य सुविधाओं का लाभ जैसे कि शौचालय, पेयजल, स्वच्छ व एफिशिएंट इंधन आदि का भी लाभ दिया जाता है।
PM Awas Yojana 2023 पात्रता
- Awas Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के पास कोई भी पक्का मकान, या प्रॉपर्टी नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार के किसी भी सदस्यों के पास पक्का मकान, या प्रॉपर्टी नहीं होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता के पास सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
- आवेदक किसी भी सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं ले रहा हो।
- आर्थिक कमजोर वर्ग में वे सभी लोग आते है जिनकी सालाना आय ₹300000 रूपये या इससे कम हो। उन लोगो को इस योजना के तहत लाभ दिया जाता है।
- निम्न वर्ग में वे सभी परिवार आते है जिनकी साल की आय आय ₹300000 से ₹600000 तक उन्हें भी इस योजना के तहत लोन दिया जाता है।
- मध्यम वर्ग में वे सभी लोग आते है जिनकी सालाना आय ₹600000 से ₹1800000 तक हो तो उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
PM आवास योजना जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड | जॉब कार्ड | निवास प्रमाण पत्र |
पत्र व्यवहार का पता | ग्राम सेवक सर्वे प्रपत्र की फोटो कॉपी | आय प्रमाण पत्र |
दो पहिया व तीन पहिया व चार पहिया ना होने का प्रमाण पत्र | बैंक खाते की पासबुक | मोबाइल नंबर |
सहकारी समिति में KCC का प्रमाण पत्र | पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ |
PM आवास योजना घरों को निर्माण के लिए दी गई मंजूरी
हाल ही में सरकार की बैठक हुई थी जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना 2023 के लिए प्रस्ताव रखा गया। इस बैठक में शहरी क्षेत्रों में 3.61 लाख घरों का निर्माण करने के लिए 708 प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इस बैठक में 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने भाग लिया था। घरों के निर्माण के लिए सरकार द्वारा लगभग 7.35 लाख करोड़ रुपए का खर्च करने का बजट है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग कुल 112.4 लाख घरों का निर्माण करने की स्वीकृति प्रदान की गई है, तथा 48.31 लाख घरों का निर्माण करके लाभर्थियो को दिए जा चुके है। अभी लगभग 82.5 घरों का निर्माण करने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
PM Awas Yojana में आने वाले राज्य और शहर
राज्य के नाम | आने वाले शहर | आने वाले कस्बे |
छत्तीसगढ़ | लगभग 1000 | लगभग 1000 |
महाराष्ट्र | 13 शहरों | कस्बों में 12,123 घर |
उड़ीसा | 26 शहरों | कस्बों में 5,133 घर |
हरियाणा | 38 शहरों | कस्बों में 53,290 घर |
गुजरात | 45 शहरों | कस्बों में 15,584 घर |
तमिलनाडु | 65 शहरों | कस्बों में 40,623 घर |
उत्तराखंड | 57 शहरों | कस्बों में 6,226 घर |
कर्नाटक | 95 शहरों | 32,656 घर |
केरल | 52 शहरों | 9,461 घर |
जम्मू और कश्मीर | 19 शहर / कस्बे | |
झारखंड | 15 शहर / कस्बे | |
मध्य प्रदेश | 74 शहर / कस्बे |
Pradhan Mantri Awas Yojana New Update
हाल ही में कोरोना वायरस के वजह से देश में लॉकडाउन लगा दिया था, अभी भी कुछ राज्य में लॉक डाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा है। देश की अर्थव्यस्था को सुधारने के लिए सरकार मोदी जी ने 20 लाख करोड़ रुपए की दूसरी किस्त की घोषणा देश की वित् मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा की गई। इस राहत पैकेज के अंतर्गत देश के उन सभी प्रवासी मजदूरों को लाभ प्राप्त होगा जो पलायन कर रहे है। इसके तहत सरकार उनको किराये के घर उपलब्ध कराएगी, उन घरों का बहुत ही कम किराया होगा। इससे प्रवासी मजदुर को अपने रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और वह बहुत कम किराया खर्च करके शहर में रह सकते है। इसके अलावा वह अपने परिवार का पालन पोषण भी ठीक से कर सकेंगे।
Pradhan Mantri Awas Yojana Statistics
मकान स्वीकृत | 111.03 लाख |
मकान ग्राउंडेड | 77.15 लाख |
मकान पूर्ण | 45.01 लाख |
केंद्रीय सहायता प्रतिबद्ध | 1.8 लाख करोड़ |
केंद्रीय सहायता जारी | 93433 करोड़ |
कुल निवेश | 7.16 लाख करोड़ |
PM Awas Yojana में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- PM Awas Yojana 2022-23 में ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट की मदद लेनी होगी।
- सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा।
- इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जायेगा।
- होमपेज में आपको “citizen assessment” का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने विकल्प दिखाई देंगे जो निम्न है:-
- Slum Dwellers
- Benefits Under 3 Components
- आप अपनी पात्रता के अनुसार किसी एक विकल्प का चयन करें।
- विकल्प का चयन करने के बाद आपके सामने के पेज ओपन होगा जिसमे आपको 12 डिजिट का आधार नंबर भरना होगा।
- अब आपको जो आधार कार्ड में नाम है वही same to same भरना है।
- आधार का विवरण भरने के बाद आप चेक करें विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद ऑनलाइन आवेदन में मांगी गई जानकारी जैसे कि परिवार के मुखिया का नाम, राज्य का नाम, जिले का नाम, शहर और गांव का नाम, ,आयु, वर्तमान पता, मकान संख्या, और अन्य विवरण भरना है।
- अब आपको एक बार आवेदन को जांच लें उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- इस तरह आप घर बैठे प्रधानमत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
PMAY पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज ओपन हो जायेगा।
- अब आपको होम पेज पर लॉगिन का बटन दिखाई देगा।
- इसके बाद आपको उस विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे आपको यूजर नेम, पासवर्ड, कैप्चा कोड भरना है।
- सभी विकल्प भरकर आप लॉगिन पर क्लिक कर दें।
- इस तरह आप PMAY पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।
PMAY एप्लीकेशन फॉर्म को प्रिंट करने की प्रक्रिया
जब आप पीएम आवास योजना के लिए आवेदन पत्र भर लेते है तो आपको एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकलवा लेना चाहिए, यह प्रिंट आपके भविष्य के लिए बहुत काम आता है। यदि आपने अभी तक PMAY एप्लीकेशन फॉर्म प्रिंट नहीं किया है तो निचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आपको PMAY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने होम पेज ओपन होगा।
- अब आपको होम पेज में ” Citizen Assessment ” विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस पर क्लिक करने के बाद आपको “Print Assessment“ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे जैसे की आप “नाम, पिता का नाम और मोबाइल नंबर” के जरिये या फिर “मूल्यांकन आईडी द्वारा” भी आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल सकते है।
- चयन किये गए विकल्प के अनुसार ही विवरण दर्ज करें।
- अब आपको प्रिंट विकल्प क्लिक करना है और अपना एप्लीकेशन फॉर्म प्रिंट करना है।
PMAY एप्लीकेशन फॉर्म को Edit Assessment कैसे करें ?
इस विकल्प का उपयोग तब किया जाता है जब आपका फॉर्म भरते से कोई जानकारी गलत दे दी गई हो। गलत जानकारी को सही करने के लिए आपको Edit Assessment Form का ऑप्शन चुनना होगा। Edit Assessment Form को प्रक्रिया निम्न है।
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
- इसके बाद आपके सामने होमपेज ओपन होगा जिसमे आपको Citizens Assessment का चयन करना है।
- इसके बाद आपको Edit Assessment Form का चयन करना है।
- Edit Assessment Form का चयन करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जिसमे Assessment ID और Mobile No भरना है।
- इसके बाद आपको Show बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा। इसमें आप जो भी गलती ठीक करना चाहते है या फिर कोई और जानकारी जोड़ना चाहते है तो इस विकल्प का चयन करें।
PMAY संपर्क जानकारी
यदि आप इस योजना के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप PMAY की आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in जाकर जानकारी हासिल कर सकते है। इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर 011-23060484, +011-23063285, +011-23061827, +011-23063620, +011-23063567 पर कॉल करके आप योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।
PMAY के सामान्य प्रश्न
Q. 1 प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है ?
Ans. प्रधानमंत्री आवास योजना एक ऐसी योजना है जिसके तहत कमजोर वर्ग, निम्न वर्ग, और माध्यम वर्ग के लोगों को घर उपलब्ध करना, जिनके पास रहने को घर नहीं है या वह लोग किसी झुग्गी झोपड़ी में रह रहे हो। उन सभी परिवारों को पात्रता के अनुसार पक्के घर देना है।
Q. 2 क्या PM Awas Yojana की आधिकारिक वेबसाइट है?
Ans. जी हाँ, PM Awas Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट यह pmaymis.gov.in है।
Q. 3 प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत कब हुई ?
Ans. प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत 22 जून 2015 को हुई।
Q. 4 प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत किसने की?
Ans. प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई।
Q. 5 प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य लक्ष्य क्या है?
Ans. प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्य लक्ष्य देश के सभी पात्र व्यक्तियो को 2023 तक पक्के उपलब्ध करना है।
Q. 6 प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
Ans. प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमुख उद्देश्य जिन परिवारों के पास रहने को घर नहीं है, या फिर झुग्गी झोपड़ी में रह रहे है, या फिर कच्चे मकान है, उन सभी व्यक्तियों को पात्रता के आधार पर पक्के मकान उपलब्ध करना है।
Q. 7 PM Awas Yojana का लाभ किन किन लोगों को दिया जायेगा?
Ans. PM Awas Yojana का लाभ पात्रता के आधार पर कमजोर वर्ग, निम्न वर्ग, और माध्यम वर्ग के लोगों को दिया जायेगा।
Q. 8 प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन कैसे करें?
Ans. यदि प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करना चाहते है तो आप आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in की मदद से कर सकते है।
Q. 9 PMAY तीसरे चरण की अवधि कब तक है ?
Ans. PMAY तीसरे चरण की अवधि अप्रैल 2019 से मार्च 2022 तक की है, जिसके तहत राज्य ने 2023 तक पात्र परिवारों को पक्के घर देने का लक्ष्य रखा है।
Q. 10 PM Awas Yojana के कौन- कौन पात्र है?
Ans. PM Awas Yojana के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग, मध्यम आय वर्ग, महिलाएं जो EWS और LIG, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित,
OBC ये सभी लोग पात्र है।
Q. 11 प्रधानमंत्री आवास योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?
Ans. प्रधानमंत्री आवास योजना हेल्पलाइन नंबर 011-23060484, +011-23063285, +011-23061827, +011-23063620, +011-23063567 ये है। आप इन नंबर पर कॉल करके योजना के बारे जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Leave a Comment