Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now
Government Scheme

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: बेटी की शादी के लिए सरकार देगी 55 हजार रु, ऐसे लें योजना का लाभ

mukhymantri kanya vivah yojana

Mukhymantri Kanya Vivah Yojana: दोस्तों, बढ़ती महंगाई के दौर में कन्या का विवाह करना गरीब परिवारों के लिए बहुत मुश्किल होता है। इसलिए मध्य प्रदेश सरकार ने गरीब लोगों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के निर्धन, गरीब और निराश्रित परिवारों को आर्थिक मदद प्रदान की जाती है ताकि वे अपनी बेटी की शादी कर सकें। योजना के अंतर्गत सरकार 55 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है जो कि गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों की बेटियों, तलाकशुदा महिलाओं और विधवाओं के विवाह में सहायता के लिए होती है।

mukhymantri kanya vivah yojana

दोस्तों, इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको “Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2023” से जुड़ी सभी जानकारी देने वाले हैं जैसे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना क्या है, इस योजना के लाभ, विशेषताएं, उद्देश्य, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। इसलिए, यदि आपको इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी चाहिए, तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2023

एमपी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के सामान्य, पिछड़ा जाति, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के परिवारों को उनकी बेटियों के विवाह के लिए 55 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

यह योजना हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों को लाभ पहुंचाएगी। इस योजना के तहत, राज्य सरकार गरीब, जरूरतमंद, निर्धन और बेसहारा परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी। Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 संक्षिप्त विवरण

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
किसके द्वारा शुरू की गईमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थीगरीबी रेखा से निचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की बेटियां
योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि55,000 रूपये
उद्देश्यआर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों के शादी हेतु आर्थिक सहायता।
ऑफिसियल वेबसाइटhttp://mpvivahportal.nic.in/

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभ

  • MP Kanya Vivah Yojana से मध्य प्रदेश राज्य की कन्याएं लाभान्वित होंगी।
  • यह योजना राज्य के निर्धन, गरीब, निराश्रित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के परिवारों की बेटियों को लाभ पहुंचाएगी।
  • पात्र कन्याओं को राज्य सरकार द्वारा 55 हजार रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना से गरीब निराश्रित परिवारों का विवाह का खर्च कम होगा।
  • सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान, वधू को 38,000 रुपयों की सामग्री के रूप में गिफ्ट की जाएगी।
  • योजना के तहत, संगठनकर्ताओं को 6000 रुपयों की राशि प्रदान की जाएगी जो सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 11,000 रुपयों की धनराशि (एकाउंट पेयि चेक) योग्य बेटियों को प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को उनकी बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए केवल मध्य प्रदेश राज्य के स्थायी निवासी आवेदन कर सकते हैं।
  • योजना के नियमों के अनुसार, लड़की की उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए और लड़के की उम्र 21 साल से कम नहीं होनी चाहिए।
  • योजना के लाभ केवल उन्हीं को मिलेंगे जिनके अभिभावक गरीबी रेखा से कम आय प्राप्त कर रहे हैं।
  • कन्या का बैंक खाता उसके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • योजना के लिए आवेदन करने के लिए कन्या का नाम समग्र पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए।
  • योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को निर्धारित तिथियों पर आयोजित होने वाले सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होना होगा।
  • एकल विवाह करने की स्थिति में कन्या को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • जिन महिलाओं का कानूनी तौर पर तलाक हो चुका है, वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • इसके अलावा, विधवा महिलाएं और पुनर्विवाह करने की इच्छुक महिलाएं भी इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।

Mukhymantri Kanya Vivah Yojana के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • कन्या का आयु प्रमाण पत्र
  • पति के मृत्यु का प्रमाण पत्र (कल्याणी महिला होने की स्थिति में)
  • कानूनी रूप से तलाक होने के आदेश का प्रमाण पत्र (परित्यक्त महिला होने की स्थिति में)
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • समग्र आईडी
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में स्टेप-बाइ-स्टेप बताएंगे। इसका पालन करके आप MP मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं:

  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में योजना आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिसियल पोर्टल http://mpvivahportal.nic.in/ पर जाना होगा.
  • होम पेज पर आपको कन्या विवाह योजना का फॉर्म दिखाई देगा, यहाँ पर क्लिक करें.
  • जैसे ही ऑप्शन पर क्लिक करोगे, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा.
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पता, आधार नंबर, जाति, आय, आदि विवरणों को दर्ज करना होगा.
  • उसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करना है.
  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करके आपको आवेदन फॉर्म जमा कर देना है.
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री कन्या विवाह स्कीम में सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो हम आपको इसकी प्रक्रिया के बारे में बताएंगे:

  • Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और यहां से आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  • आवेदन पत्र में पूछे गए सभी जानकारियाँ भरें और आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें।
  • इसके बाद, आवेदन पत्र को अपने नजदीकी ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत या शहरी क्षेत्र में नगर निगम/नगर पालिका/नगर परिषद के कार्यालय में जमा करें।

इस तरह आप Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के लिए ऑफलाइन पंजीकरण कर सकेंगे।

MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana List कैसे देखें?

  • आपको विवाह पोर्टल, मध्यप्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट http://mpvivahportal.nic.in/ पर जाना होगा।
  • होम पेज पर हितग्राहियों की सूची का विकल्प दिखाई देगा, इस विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा।
  • यहां पर स्वीकृत हितग्राहियों की सूची का चयन करें।
  • अगले पेज पर पूछी गई जानकारियाँ भरें।
  • इसके बाद “हितग्राहियों की सूची देखें” बटन पर क्लिक करें।
  • अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पात्र हितग्राहियों की सूची आपके सामने खुलकर आ जाएगी।
  • इस तरह आप मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की सूची की जांच कर सकते हैं।

About the author

NRMSC Team

https://www.nrmsc.com एक निजी ब्लॉग है, जो भारत में चल रही योजनाओ, शिक्षा और नौकरियों से सबंधित जानकारियों को कवर करता है। हालाँकि हम आर्टिकल प्रकाशित करने से पहले पूरी तरह से जांच कर लेते है, कि पाठकों तक एकदम सटीक जानकारी पहुचें, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी गलती की संभावना को नकारा नही जा सकता। इसलिए हमारा सुझाव है कि आप लेख का अध्ययन करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य जाएँ। यदि आपको हमारे किसी भी लेख में गलतियाँ नजर आती है तो आपसे आग्रह है कि आप Contact Us पेज के जरिए हमें जरूर बताएं। अपनी निजी जानकारी अपलोड करने से पहले सेवा की शर्तों और गोपनीयता नीतियों को ध्यान से अवश्य पढ़ लें।

Leave a Comment