झारखण्ड वृद्धा पेंशन लिस्ट चेक कैसे करें Jharkhand Vridha Pension List 2023 Online Check @nsap.nic.in: झारखण्ड के समाज कल्याण विभाग द्वारा नेशनल सोशल असिस्टेंट प्रोग्राम (NSAP) की आधिकारिक वेबसाइट nsap.nic.in पर वृद्धा पेंशन लिस्ट झारखण्ड जारी कर दी गयी है. उम्मीदवार इस आधिकारिक पोर्टल पर जाकर Old Age Pension List Jharkhand में अपना नाम चेक कर सकते हैं, जिन वृद्धजनों का नाम इस सूची में होगा उन्हें झारखण्ड सरकार द्वारा प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी.
Jharkhand Vridha Pension List 2023
झारखण्ड सरकार द्वारा प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वृद्धजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से वृद्धावस्था पेंशन योजना शुरू की गयी है. इस स्कीम के अंतर्गत पात्र लाभार्थीयों को प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन प्रदान की जाती है. यह आर्थिक सहायता सिर्फ उन्हीं वृद्धजनों को प्रदान की जाएगी, जिनका नाम झारखण्ड वृद्धा पेंशन लिस्ट में होगा. आइये जानते हैं, Vridha Pension List Jharkhand में नाम चेक करने की प्रक्रिया के बारे में.
राशन कार्ड लिस्ट झारखण्ड चेक कैसे करें
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट झारखण्ड
Vridha Pension List Jharkhand 2023 Overview
आर्टिकल | Jharkhand Vridha Pension List |
योजना का नाम | वृद्धा पेंशन योजना |
लिस्ट किसके द्वारा जारी की जाती है | सामाजिक कल्याण विभाग |
उद्देश्य | वृद्धा पेंशन लिस्ट को ऑनलाइन प्रकाशित करना |
लाभार्थी | राज्य के वृद्ध नागरिक |
आर्थिक लाभ | 1000/- रूपए प्रतिमाह |
लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
राज्य | झारखण्ड |
वर्ष | 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://nsap.nic.in/ |
Jharkhand Vridha Pension List 2023 Online Check : संक्षिप्त विवरण
- स्टेप 1:nsap.nic.in ऑफिसियल पोर्टल ओपन करें
- स्टेप 2: Reports ऑप्शन को चुने
- स्टेप 3: State Dashboard ऑप्शन का चयन करें
- स्टेप 4: राज्य एवं स्कीम को सेलेक्ट करें
- स्टेप 5: अपने जिले का चयन करें
- स्टेप 6: Subdistrict / Municipality का चयन करें
- स्टेप 7: ग्राम पंचायत / वार्ड का चयन करें
- स्टेप 8: झारखण्ड वृद्धा पेंशन लिस्ट चेक करें
झारखण्ड वृद्धा पेंशन लिस्ट कैसे चेक करें ऑनलाइन?
Vridha Pension List Jharkhand ऑनलाइन चेक करने की विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए उम्मीदवार निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करें:-
स्टेप 1:nsap.nic.in ऑफिसियल पोर्टल ओपन करें
झारखण्ड वृद्धा पेंशन लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट nsap.nic.in पर जाना होगा. ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के लिए उम्मीदवार यहाँ दी गयी डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें – यहाँ क्लिक करें
स्टेप 2: Reports ऑप्शन को चुने
ऑफिसियल वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद होम पेज पर आपको कई विकल्प मिलेंगे. वृद्धा पेंशन लिस्ट झारखण्ड चेक करने के लिए आपको मुख्य मेनू में Reports का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें.
स्टेप 3: State Dashboard ऑप्शन का चयन करें
जैसे ही आप रिपोर्ट्स ऑप्शन का चयन करोगे, एक नया पेज खुलेगा. यहाँ पर आपको कई विकल्प मिलेंगे, वृद्धा पेंशन लिस्ट झारखण्ड चेक करने के लिए आपको State Dashboard ऑप्शन का चयन करना होगा, जैसा की निचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है.
स्टेप 4: राज्य एवं स्कीम को सेलेक्ट करें
ऑप्शन का चयन करने के बाद अगला पेज खुलेगा. यहाँ पर आपको सबसे पहले अपने राज्य यानि झारखण्ड का चयन करना होगा. उसके बाद स्कीम यानि IGNOPS का चयन करना होगा. अंत में दिए गए केप्चा कोड को दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करना होगा. जैसा की निचे स्क्रीनशॉट में बताया गया है.
स्टेप 5: अपने जिले का चयन करें
राज्य यानि झारखण्ड का चयन करने के बाद झारखण्ड राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी जिलो की सूची खुलकर आ जायेगी. इस सूची में आपको अपने जिले को सर्च करना है, मिल जाने पर उसके नाम पर क्लिक करें.
स्टेप 6: Subdistrict / Municipality का चयन करें
जिले का चयन करने के बाद, उस जिले के अंतर्गत आने वाले Subdistrict/ Municipality की लिस्ट खुलकर आ जायेगी. आपको अपने उपजिला के नाम पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 7: ग्राम पंचायत / वार्ड का चयन करें
उप-जिला / ब्लॉक का चयन करने के बाद उस इस ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले विलेज/वार्ड की सूची खुल जायेगी. यहाँ पर आपको अपने विलेज/वार्ड को सर्च करके उसके नाम पर क्लिक करना है.
स्टेप 8: झारखण्ड वृद्धा पेंशन लिस्ट चेक करें
जैसे ही आप विलेज/वार्ड के नाम पर क्लिक करेंगे. वृद्धा पेंशन लिस्ट झारखण्ड आपके सामने खुलकर आ जायेगी. इस लिस्ट में आप अपने नाम को चेक करें.
इस प्रकार आप ऊपर बताई गयी प्रक्रिया को चरण-दर-चरण फॉलो करके Jharkhand Vridha Pension List 2023 चेक कर सकते है.
झारखण्ड राज्य के जिले जिनकी वृद्धा पेंशन सूची ऑनलाइन उपलब्ध है
1 | WEST SINGHBHUM |
2 | SIMDEGA |
3 | SARAIKELA KHARSAWAN |
4 | SAHEBGANJ |
5 | RANCHI |
6 | RAMGARH |
7 | PURBI SINGHBHUM |
8 | PALAMU |
9 | PAKUR |
10 | LOHARDAGA |
11 | LATEHAR |
12 | KODERMA |
13 | KHUNTI |
14 | JAMTARA |
15 | HAZARIBAG |
16 | GUMLA |
17 | GODDA |
18 | GIRIDIH |
19 | GARHWA |
20 | DUMKA |
21 | DHANBAD |
22 | DEOGHAR |
23 | CHATRA |
24 | BOKARO |
Vridha Pension List Jharkhand में नाम जुडवाने के लिए पात्रता
- आवेदक झारखण्ड राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए.
- आवेदक की आयु 60 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए.
- यदि आवेदक पहले से किसी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहा है, तो वह इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकता है.
- आवेदक का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना आवश्यक है.
वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट झारखण्ड में नाम जुडवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- रहवासी/निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाते का विवरण
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- बीपीएल राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
महत्वपूर्ण आवेदन फॉर्म:-
FAQs
वृद्धा पेंशन लिस्ट झारखण्ड चेक करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट nsap.nic.in है.
झारखण्ड वृद्धा पेंशन लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट nsap.nic.in पर जाएँ एवं मुख्य मेनू में से Report ऑप्शन का चयन करें. उसके बाद जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, गाँव आदि का चयन करके झारखण्ड वृद्धा पेंशन लिस्ट चेक कर सकते हैं.
झारखण्ड ओल्ड एज पेंशन लिस्ट में नाम होने पर वृद्धजनों को प्रतिमाह 1000/- रूपए की आर्थिक सहायता मिलती है.
आपको वृद्धा पेंशन स्कीम में आवेदन करना होगा. समाज कल्याण विभाग जाकर इस स्कीम में आवेदन करके योजना का लाभ उठा सकते हैं.
झारखण्ड वृद्धा पेंशन लिस्ट में नाम जुडवाने के लिए आधार कार्ड, बैंक खाते की डिटेल्स, आयु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज़ फोटो, मोबाइल नंबर इत्यादि दस्तावेजों की आवश्यकता होगी.
इस लेख में हमने Jharkhand Vridha Pension List 2022-23 ऑनलाइन चेक कैसे करें, एवं वृद्धा पेंशन लिस्ट झारखण्ड में नाम जुडवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, इसके बारे में जानकारी साझा की है. फिर भी यदि आपको झारखण्ड वृद्धा पेंशन लिस्ट में अपना नाम चेक करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो आप कमेंट करके हमसे पूछ सकते हो. ऐसी ही अन्य लाभार्थीपरक जानकारी हेतु हमारी वेबसाइट NRMSC.COM से जरुर जुड़ें.
Leave a Comment