Indian Army Agniveer Result 2023: इंडियन आर्मी द्वारा अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। छात्र joinindianarmy.nic.in पर जाकर या नीचे दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करके अपना परिणाम देख सकते हैं। हालांकि, सिलीगुड़ी, संबलपुर, कोलकाता, गोपालपुर, कटक, बहरामपुर, बिहार झारखंड भर्ती रैली, बैरकपुर आरओ द्वारा परिणाम घोषित किए गए हैं। अन्य आरओ (आर्मी रिक्रूटमेंट कार्यालय) भी जल्द ही परिणाम घोषित करेंगे। यहां बताया जाता है कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले स्क्रीनिंग के तहत सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) ऑनलाइन रूप से देशभर में आयोजित की गई थी। सीईई परीक्षा 17 अप्रैल से 26 अप्रैल तक देशभर के 176 स्थानों पर 375 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी।
Indian Army Agniveer Result 2023
आपको बता दें कि हाल ही में सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा की है। अब वे उम्मीदवार जो सेना में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, पहले ऑनलाइन सीईई परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा, इसके बाद शारीरिक फिटनेस टेस्ट और अंत में चिकित्सा परीक्षण का आयोजन होगा। पहले, उम्मीदवारों को शारीरिक फिटनेस टेस्ट में उत्तीर्ण होना पड़ता था, फिर उन्हें चिकित्सा परीक्षण कराना होता था और अंत में सीईई के लिए उपस्थित होना आवश्यक था।
इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी से शुरू हो गए थे। यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी, पंजाब, हरियाणा के विभिन्न आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिसों ने अलग-अलग नोटिफिकेशन की माध्यम से भर्तियों की घोषणा की थी। इस बार भी सेना में अग्निवीर जनरल ड्यूडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं 10वीं पास) के लिए रिक्तियों की घोषणा की गई है।
भर्ती प्रक्रिया के चरण:
- पहला चरण: ऑनलाइन कॉमन लिखित परीक्षा (पूर्ण हो गया है)
- दूसरा चरण: सीईई में पास होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल टेस्ट भी होगा।
- तीसरा चरण: मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
- चौथा चरण: आर्म्स और सर्विस का आवंटन होगा।
- पांचवां चरण: दस्तावेज़ीकरण होगा।
- छठा चरण: ट्रेनिंग सेंटर पर रिपोर्टिंग करनी होगी।
आर्मी का कहना है कि इस बदलाव से रैली में उम्मीदवारों की संख्या कम होगी और वहां की व्यवस्था मेहनती होकर सकेगी।
कद-काठी के नियम और पीएसटी में जांच होगी
अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास) के लिए – लंबाई कम से कम 169 सेमी और छाती में 5 सेमी का फुलाव होना चाहिए, और छाती का आकार 77 सेमी होना चाहिए। कुछ राज्यों में लंबाई 170 सेमी मांगी जाती है, कुछ में 165 सेमी और कुछ में 163 सेमी है। आपको इस संबंध में अधिक विवरण अपने एआरओ के नोटिफिकेशन से देखना चाहिए।
अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए – लंबाई 162 सेमी होनी चाहिए और छाती में 5 सेमी का फुलाव होना चाहिए, और छाती का आकार 77 सेमी होना चाहिए। इसके बारे में अधिक जानकारी आप नोटिफिकेशन से देख सकते हैं।
फिजिकल टेस्ट के बारे में जानकारी
- अग्निवीर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट में ग्रुप-1 के तहत साढ़े 5 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके लिए 60 मार्क्स दिए जाएंगे। 10 पुल-अप्स करने होंगे, जिसके लिए 40 मार्क्स मिलेंगे।
- ग्रुप-2 के तहत 5 मिनट 45 सेकंड में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। 9 बार पुल-अप्स करने होंगे, जिसके लिए 33 मार्क्स मिलेंगे।
- एक 9 फीट लंबी कूद मारनी होगी, जो केवल क्वालिफाई करनी होगी।
- जिग-जैग बैलेंस टेस्ट को सिर्फ पास करना होगा।
Army Agniveer Result 2023 कैसे चेक करें?
आर्मी अग्निवीर रिजल्ट 2023 को चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- आपको आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट पर, अपनी भर्ती के लिए दिए गए लेटेस्ट नोटिफिकेशन या रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
- रिजल्ट सेक्शन में आपको अग्निवीर रिजल्ट 2023 के लिए एक लिंक या पीडीएफ फाइल मिलेगी।
- उस लिंक पर क्लिक करें या पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
- डाउनलोड की गई फाइल में, आपको अपने रोल नंबर या अन्य पहचानकर्ता जानकारी दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक करना होगा।
- अपने रिजल्ट को देखें और प्रिंटआउट निकाल लें.
Leave a Comment