Fasal Bima Yojana: सरकार ने किसानों के खाते में किये फसल बीमा योजना के 3000 करोड़ रूपए, लिस्ट में देखें अपना नाम पीएम फसल बीमा को लेकर एक खुशखबरी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फसल बीमा योजना के लिए 3000 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। इससे किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा मिलेगा। सरकार जल्द से जल्द किसानों को राशि देने की तैयारी कर रही है। यह सुना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार ने किसानों का समर्थन प्राप्त करने के लिए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में फसल मुआवजे की राशि को जारी करने का फैसला किया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जून माह में प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को 3000 करोड़ रुपए की फसल बीमा राशि प्रदान की जाएगी। यह फसल बीमा 2021-2022 के दौरान प्राकृतिक आपदा से प्रभावित खरीफ और रबी फसलों के मुआवजे के रूप में किसानों को दी जाएगी। बता दें कि वर्ष 2021-22 में प्राकृतिक आपदा से खरीफ और रबी की फसलों पर बहुत प्रभाव पड़ा था और किसानों को बहुत नुकसान हुआ था। सरकार ने बीमा कंपनियों के साथ सर्वे करवाया था और अब उनकी दावेदारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Wheat Price: गेंहू के भाव में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी, यहाँ देखें गेंहू के ताजा भाव
किसानों के लिए और भी नई घोषणाएं कर सकती है सरकार
प्रदेश सरकार 15 लाख से अधिक किसानों को फसल बीमा के लाभ प्रदान करने की योजना बना रही है। इस किसान महासम्मेलन में सरकार द्वारा किसानों के लिए और भी कई योजनाओं की घोषणाएं की जा सकती हैं। बताया जाता है कि ब्याज माफी योजना के माध्यम से प्रदेश के किसानों को राहत मिल रही है। इससे किसान डिफॉल्टर होने से बच रहे हैं और ब्याज माफी होने के बाद केवल मूल ऋण की राशि ही जमा करनी होगी। ऋण की मूल राशि जमा करने के बाद, वे फिर से ऋण लेने के पात्र हो जाएंगे। साथ ही, उन्हें सहकारी समितियों से सस्ती खाद और बीज भी मिलेगा।
Gold-Silver Price Today: सोने एवं चांदी की रेट में भारी उछाल, जानिये आज के सोने चांदी के ताजा रेट
किसान कैसे चेक करें फसल बीमा की लिस्ट में अपना नाम
यदि आप पीएम फसल बीमा योजना की सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो हम आपको इसका आसान तरीका बता रहे हैं। इससे आप यह जान सकेंगे कि क्या आपको फसल बीमा का लाभ मिलेगा या नहीं। नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आपको पीएम फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ पर जाना होगा।
- वहां होम पेज पर आपको “एप्लीकेशन स्टेटस” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इसमें आपको अपनी रसीद नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद नीचे दिए गए “चेक स्टेटस” बटन को चुनें।
- अब आपके सामने फसल बीमा की स्थिति खुल जाएगी।
- इस खुले हुए सूची में आप अपना नाम देख सकते हैं।
- यदि आपका नाम इस योजना की सूची में होगा, तो आप इसका लाभ उठा सकेंगे।
- इस तरीके से आप आसानी से फसल बीमा की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
किन किसानों को मिलता है फसल बीमा का लाभ
वे किसान जिनकी किसी प्राकृतिक आपदा के कारण 33% से अधिक फसल की हानि होती है, उन्हें फसल बीमा के मुआवजे का अधिकारी माना जाता है। इसके लिए किसान को फसल की हानि की सूचना 72 घंटे की अवधि में अपनी फसल बीमा कंपनी के अधिकारियों को देनी होती है। इसके बाद कृषि विभाग और फसल बीमा कंपनी के अधिकारी नुकसान का मूल्यांकन करके रिपोर्ट तैयार करते हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर फसल बीमा का मुआवजा दिया जाता है। इसके लिए किसान को फसल बीमा के क्लेम फॉर्म को भरना होता है। फसल की हानि के आधार पर बीमा कंपनी द्वारा किसानों को मुआवजा प्रदान किया जाता है।
Ration Card New List 2023: राशन कार्ड की नई सूची जारी, यहाँ से देखें अपना नाम
PM Kisan Yojana 14th Kist: पीएम किसान योजना की 14वीं क़िस्त आना शुरू, यहाँ से चेक करें मात्र 2 में
Leave a Comment