E District UP Portal 2023: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में समय समय पर कई सारी सरकारी सेवाएं और योजनाए लेकर आती है. और उन सभी योजनाओ का लाभ राज्य के नागरिको को दिया भी जा रहा है, लेकिन अभी भी अधिकाश लोग ऐसे है जिन्हें योजनाओ और सेवाए के बारे में नही पता है और न ही उन योजनाओ का लाभ उठा पा रहे है । इसलिए सरकार द्वारा राज्य के लोगों के हित के लिए लोक प्राधिकरण द्वारा प्रेषित एक आधिकारिक पोर्टल शुरू किया गया है ।
इस पोर्टल के माध्यम से अब नागरिक कई सारी सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकता है. इस पोर्टल का नाम E-District UP Portal है। इस पोर्टल के पर आप राज्य और केंद्र की सेवाओं का लाभ लें सकते है। आपको इस पोर्टल पर district.up.gov.in पंजीकरण, शिकायत दर्ज करना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, विनिमय, खतौनी, प्रमाण पत्र राजस्व सूट और रोजगार केंद्रों जैसे कई सारी सेवाएं इस पोर्टल पर उपलब्ध है ।
सरकार ने इन सभी सेवाओं के कुशल संचालन के लिए आम जनता के की सुविधा के लिए सार्वजनिक सेवा केंद्र स्थापित किए हैं, ताकि आम जनता इन सभी योजनो का लाभ ले सकें । यदि आप जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और अन्य प्रमाण पत्र बनवाना चाहते है तो आप आधिकारी पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते है । आपको इस लेख में पोर्टल से सबंधित सभी जरुरी जानकारी मिलेगी, इसलिए हमारे साथ बनें रहें ।
E District UP Portal 2023 (उत्तर प्रदेश ई जिला)
यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी है तो आपको अपने राज्य में कई सारे जरूरी दस्तावेजों और अन्य सरकारी कागजो की जरूरत पड़ेगी । यदि ऐसा है तो आपके लिए UP eDistrict Portal सबसे महत्वपूर्ण पोर्टल है । इस पोर्टल के द्वारा आप अपना निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र जैसे कई सारे दस्तावेजों को बना सकते है । इसके अलावा आप उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर e District UP Login प्रक्रिया और e district registration प्रक्रिया भी देख सकतें है ।
उत्तर प्रदेश पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
E District UP 2023 Overview
पोर्टल का नाम | E District UP Portal |
कब शुरू हुआ | Since 02/01/2017 |
राज्य का नाम | उत्तर प्रदेश |
विभाग का नाम | सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार |
उद्देश्य | राज्य के लोगों को ऑनलाइन सभी सरकारी योजनाओ और सेवाएं प्रदान करना. |
लाभार्थी | राज्य के सभी नागरिक |
पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं | प्रमाण पत्र सेवाएं, अनुज्ञप्ति सेवाएं, राजस्व सेवाएं, सेवा अवलोकन आदि। |
आवेदन की प्रक्रिया | जारी है |
आधिकारिक वेबसाइट | https://edistrict.up.gov.in/ |
ई डिस्ट्रिक्ट यूपी पोर्टल का उद्देश्य
इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिको को सरकारी योजना और सेवायो प्रदान करना है, ताकि उन्हें अपने जरूरी काम के लिए किसी सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने और न ही उन्हें किसी लम्बीं लाइन में खड़ा होना पड़े । इसके अलावा सरकार राज्य में चल रहे भष्टाचार और घूसखोरी से मामलों पर लगाम कास सकें । बता दें Edistrict पोर्टल के शुरू होने से राज्य का नागरिक अब जागरूक होने लग गया है और साथ ही उसे योजना और सेवाओ के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है । राज्य में सूचना और प्रोधोगिकी क्षेत्र में पारदर्शिता आई है ।
Benefits of E-District UP Portal
- E District UP Portal की मदद से सभी सरकारी विभागों और सेवायों का लाभ प्राप्त कर सकते है।
- इस पोर्टल के शुरू होने से अब राज्य में भष्टाचार जैसे मामले भी कम होगे।
- इस पोर्टल की मदद से आप आसानी से सभी जरूरी दस्तावेज बनवा सकते है।
- UP E-District पूरी तरह से ऑनलाइन है, इस पर आप विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों जैसे कि जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास, आय प्रमाण पत्र, और भी कई सारे प्रमाण पत्र बनवा सकते है।
- पोर्टल के शुरू होने से अब सरकारी कार्यालयों में चक्कर नही काटने पड़ेगे, और न ही भीड़ या लाइन में खड़ा होना पड़ेगा।
eDistrict Uttar Pradesh पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सेवाएं
क्र.सं. | विभाग का नाम | सेवाएं |
1 | राजस्व विभाग | जाति प्रमाणपत्र आय प्रमाणपत्र अधिवास प्रमाणपत्र हैसियत प्रमाण पत्र खतौनी की नकल दैनिक राजस्व वाद तालिका राजस्व वाद – न्यायालय आदेश प्रति राजस्व वाद – वाद विवरण |
2 | पंचायती राज विभाग | कुटुंब रजिस्टर की नकल के लिए आवेदन |
3 | चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग | दिव्यांग प्रमाणपत्र कोविड टीकाकरण पंजीकरण |
4 | गृह विभाग | लाउड स्पीकर/लोक सम्बोधन प्रणाली/ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति विस्फोटक – विनिर्माण लाइसेंस (LE-1) विस्फोटक – भंडारण लाइसेंस(LE-3) विस्फोटक – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस (LE-4) विस्फोटक – भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस(LE-5) आतिशबाज़ी – विनिर्माण लाइसेंस (LE-1) आतिशबाज़ी – भंडारण लाइसेंस (LE-2) आतिशबाज़ी – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस (LE-4) आतिशबाज़ी – भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस (LE-5) |
5 | समाज कल्याण विभाग | छात्रवृत्ति के लिए आवेदन (सामान्य और अनु.जाति/जनजाति) शादी और बीमारी अनुदान के लिए आवेदन अत्याचारों के बारे में शिकायत के लिए आवेदन |
6 | महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग | दहेज प्रथा से पीडित महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता दहेज प्रथा से पीडित महिलाओं के लिए कानूनी सहायता विधवा बेसहारा महिलाओं की बेटी की शादी के लिए अनुदान योजना दंपति पुरस्कार विधवा विवाह को बढ़ावा देने की योजना |
7 | दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग | दिव्यांग पेंशन दिव्यांग व्यक्ति द्वारा पुनर्वास हेतु ऋण/अनुदान के लिए आवेदन दिव्यांग व्यक्ति से विवाह करने पर अनुदान के लिए आवेदन दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंगों के लिए अनुदान |
8 | कृषि विभाग | मा० मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना मा० मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकाण्ड दुर्घटना सहायता योजना |
E-District UP Login
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट E-District UP Portal जाना होगा।
- उसके बाद आपको होम पेज में मेनू में से ई-डिस्ट्रिक्ट लॉगिन का आप्शन होगा. इस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एक पेज ओपन होगा जिसमे लॉग इन पेज दिखाई देगा।
- इसमें आपको लॉग इन टाइप का चुनाव करना है।
- फिर आपको लॉग इन आईडी जो विभाग के द्वारा दी जाती है, और password दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड डालना है और लॉग इन बटन पर क्लिक करना है।
- इस तरह आप ” E-District UP Portal Login ” पर लॉग इन कर सकते है।
e District UP Citizen Login करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होम पेज में सिटिजन लॉगिन (ई-साथी) पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने ई-साथी पोर्टल ओपन होगा जिसमे आपको लॉग इन फॉर्म भरना है जैसे कि यूजर नाम, और आईडी।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर लॉग इन कर देना है ।
- इस तरह आप सिटिजन लॉगिन (ई-साथी) कर सकते है ।
e District UP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
- UP eSathi Portal 2023 पंजीकरण करने के लिए आपको सबसे पहले eSathi Portal पर विजिट करना होगा ।
- इसके बाद आपको “नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण” पर क्लिक करना है ।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना है जैसे कि:-
- लॉगिन आई. डी.
- आवेदक का नाम
- जन्म तिथि
- लिंग
- आवासीय पता
- पिन कोड
- ज़िला
- मोबाइल नंबर
- मेल आई.डी.
- सुरक्षा कोड
- इसके बाद आपको सुरक्षित करें बटन पर क्लिक करना है ।
- अब आवेदक के नंबर पर OTP आएगा वह उसका password है ।
- अब आपको लॉग इन सेक्शन में आना है और अपनी लॉग इन आईडी डालनी है ।
- इसके बाद आपके नंबर पर जो OTP आया था उसे डालना है और कैप्चा कोड भरकर लॉग इन कर देना है ।
- इसके बाद आपसे पासवर्ड बदलने के लिए कहेगा आप अपना नया पासवर्ड बना ले और अपने पास सेव करके रख लें ।
- इस तरह आप उत्तर प्रदेश eSathi Portal 2023 पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है ।
edistrict up gov in जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया
- यदि आप जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहते है तो सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक https://edistrict.up.gov.in/ है ।
- इसके बाद आपको इसमें “सेवायें” के आप्शन पर क्लिक करना है ।
- अब आपके सामने के पेज ओपन होगा जिसमे विभाग द्वारा जारी की गई कई सारी सेवाएं उपलब्ध है ।
- आपको जाति प्रमाण पत्र के आगे एक लिंक दी गई है उस पर क्लिक करना है ।
- अब आपके सामने एक विंडो ओपन होगी जिसमे निम्न जानकारी होगी :-
- सेवा सेवा शुल्क (w.e.f 13/01/2023)
- ₹15
- संलग्नक सूची
- स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
- पार्षद/वार्डेन/ग्राम प्रधान का जाति के बाबत प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड की छाया प्रति
- सेवा सेवा शुल्क (w.e.f 13/01/2023)
- आपको “प्रारूप के लिए क्लिक करें” लिंक पर क्लिक करना है ।
- इसके बाद आपके सामने एक जाति प्रमाण पत्र की PDF Form ओपन हो जायेगा ।
- आपको उस फॉर्म का प्रिंट प्राप्त करना है और उस फॉर्म के साथ सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे कि:-
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पहचान पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
- पार्षद/वार्डेन/ग्राम प्रधान का जाति के बाबत प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- माता-पिता के आईडी प्रूफ
- इसके बाद आपको उस फॉर्म को सही सही भरना है और सभी जरूरी दस्तावजों के साथ नजदीकी तहसील में आधिकारी के समक्ष जमा करा देना है ।
- अब आपके सभी जरुरी दस्तावेजो को सत्यापन किया जायेगा ।
- इसके अलावा आप E साथी पोर्टल के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवा सकतें है ।
UP Income Certificate Online Apply
- आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको UP eSathi Portal पर जाना होगा ।
- अब आपको लॉग इन सेक्शन में लॉग इन आईडी पासवर्ड डालना है और लॉग इन कर देना है ।
- इसके बाद आपके सामने डैशबोर्ड ओपन होगा इसमें कई सारी सेवायें दिखाई देगी आपको आय प्रमाण पत्र के विकल्प पर क्लिक करना है ।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा ।
- अब इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही सही भरनी है ।
- इसके बाद मागे गए दस्तावेज अपलोड करने है जैसे कि:-
- स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
- राशन कार्ड की छाया प्रति
- वेतन भोगी होने की दशा में अद्यतन वेतन पर्ची
- इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है और आवेदन शुल्क 30 रूपये जमा करा देना है ।
- इस तरह आप ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है ।
UP अधिवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
- यदि आवेदक Domicile Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहता है तो उसे पहले अधिकारिक पोर्टल यानि की https://esathi.up.gov.in/ पर जाना होगा ।
- इसके बाद आपको लॉग इन सेक्शन में जाना होगा ।
- लॉग इन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना है. और लॉग इन बटन पर क्लिक करना है ।
- अब आपके सामने होम ओपन होगा जिसमे सेवाओ में जाकर ” अधिवास प्रमाण पत्र” पर क्लिक करना है ।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन होगा, जिसमे आपको पूछी गई सभी जानकारी सही सही भरनी है ।
- इसके बाद आपको इसमें सभी जरुरी दस्तावेज अपलोड करने है जैसे कि:-
- स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
- राशन कार्ड की छाया प्रति/बिजली का बिल
- वोटर पहचान पत्र की छाया प्रति
- यदि शिक्षा प्राप्त कर रहा है तो शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- अब आपको आवेदन शुल्क 30 रूपये का भुगतान करना है .और सबमिट बटन पर क्लिक करना है ।
- इस तरह आप अधिवास प्रमाण पत्र में आवेदन कर सकते है।
अन्य विभागीय ऑनलाइन सेवाएं लिंक्स
Sr No | Department/Service Name | URL | Total Visitors |
---|---|---|---|
1 | Additional Energy | http://neda.up.nic.in/ | 35930 |
2 | Agriculture | http://agriculture.up.nic.in/ | 54069 |
3 | Animal Husbandry | http://animalhusb.up.nic.in/ | 10430 |
4 | Cane Development | http://www.upcane.org/sis/en/index.asp# | 7512 |
5 | Commercial Tax | http://comtax.up.nic.in/main.htm | 6768 |
6 | Court Cases | http://courtcases.up.nic.in/ | 15401 |
7 | Culture | http://upculture.up.nic.in/ | 4679 |
8 | Dairy Development | http://dairydevelopment.up.nic.in/ | 11560 |
9 | Dharmarth Kary | http://dharmartth.up.nic.in/ | 3518 |
10 | Election | http://ceouttarpradesh.nic.in/ | 31939 |
11 | Environment | http://www.upenvis.nic.in/ | 4473 |
12 | Food & Drug | http://fda.up.nic.in/ | 78965 |
13 | Forest | http://upforest.gov.in/ | 7736 |
14 | IGRS | http://jansunwai.up.nic.in/Home.html | 12096 |
15 | Labour | http://uplabour.gov.in/ | 37904 |
16 | Land Record | http://bhulekh.up.nic.in/ | 24475 |
17 | Mandi Parihad | http://mandi.data-center.co.in/ | 6325 |
18 | NRHM | http://upnrhm.gov.in/ | 10121 |
19 | Pashudhan Samasya Toll Free Number | http://pashudhanjsnk.org/Forms/LoginPage.aspx | 4886 |
20 | Pension | http://sspy-up.gov.in/ | 70484 |
21 | Police | https://uppolice.gov.in/ | 25369 |
22 | Power | http://www.uppclonline.com/ | 12780 |
23 | Results | http://upresults.nic.in/ | 17810 |
24 | Revenue | http://bor.up.nic.in/ | 27347 |
25 | Rural Development | http://rd.up.nic.in/ | 18422 |
26 | Samgra Gram Vikas | http://sgvv.up.nic.in/ | 18872 |
27 | Scholarship | http://scholarship.up.nic.in/ | 37379 |
28 | Social Welfare | http://swd.up.nic.in/ | 19814 |
29 | Stolen Vehicle Querry | http://164.100.44.112/vahansamanvay/Internetquery.aspx | 7335 |
30 | Technical Education | http://upted.up.nic.in/ | 8856 |
31 | Tourism | http://uptourism.gov.in/ | 3139 |
32 | Track Missing Child | http://trackthemissingchild.gov.in/trackchild/index.php | 3425 |
33 | Transport | http://www.uptransport.org/ | 10938 |
34 | UPSRTC | http://www.upsrtc.com/ | 17732 |
35 | Urban Local Bodies | http://e-nagarsewaup.gov.in/ulbapps/ | 13502 |
36 | Uttar Pradesh Khadi Ewam Gramudyog Board | http://upkvib.gov.in/ | 21101 |
37 | Vaad | http://vaad.up.nic.in/ | 11406 |
38 | Woman Powerline | http://1090up.in/ | 11414 |
edistrict.up.nic.in certificate status चेक करने की प्रक्रिया
eDistrict Application Status चेक करने के लिए उम्मीदवार निचे दी गयी प्रक्रिया का अनुसरण करें:-
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको आवेदन की स्थिति पर क्लिक करना है।
- इसक बाद एक विंडो ओपन होगी, जिसमे आपको आवेदन संख्या दर्ज करनी है ।
- इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने आवेदन के बारे मे संपूर्ण जानकारी ओपन हो जाएगी।
- इस तरह आप अपने आवेदन की स्थिति का विवरण देख सकते है ।
eDistrict UP Certificate Verification कैसे करें?
- आपको पहले https://edistrict.up.gov.in/ पर विजिट करना है ।
- इसके बाद आपको प्रमाण पत्र का सत्यापन के आप्शन पर क्लिक करना है ।
- अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे आपको आवेदन क्रमांक और प्रमाण पत्र id (Enter Application Number & Certificate ID) दर्ज करनी है ।
- इसके बाद आपको सर्च बटन पर क्लिक करना है ।
- अब आपके सामने दी गई डिटेल्स का विवरण शो हो जायेगा ।
- इस तरह आप अपने प्रमाण पत्र का सत्यापन देख सकते है ।
E Sathi UP Mobile App (Ver 3.1) Download
यदि आपके पास स्मार्ट फ़ोन है तो आपको E Sathi UP Mobile App डाउनलोड करें, और घर बैठे सेवाओं का लाभ उठायें । E Sathi UP Mobile App Download करने के लिए आपको निचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना है ।
- सबसे पहले आपको ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के आधिकारिक प्लेटफार्म पर विजिट करना होगा ।
- उसके बाद आपको “महत्वपूर्ण डाउनलोड” सेक्शन में जाना है ।
- अब आपको “ई-साथी यू.पी. मोबाइल एप (Ver 3.1)” लिंक पर क्लिक करना है ।
- लिंक पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल फ़ोन या फिर कंप्यूटर में ई-साथी एप डाउनलोड हो जायेगा ।
- अब इस app को ओपन करें और install करें ।
eDistrict UP Online Portal पर CSC Centre Search करने की प्रक्रिया
- आपको आपको ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाना है।
- इसके बाद आपको होम पेज में “सेवाकेंद्र” आप्शन का चुनाव करना है।
- अब आपके सामने के विंडो ओपन होगी, जिसमे आपको पिन कार्ड या फिर क्षेत्र किसी से भी आप सेवा केंद्र देख सकते है ।
- यदि आप पिन कोड का चुनाव करते है तो आपके समें आपके क्षेत्र की सेवाकेन्द्रों की सूचि ओपन हो जाएगी।
- यदि आप क्षेत्र का चुनाव करते है तो आपके समाने आपके क्षेत्र की CSC सूचि ओपन हो जाएगी।
- इसे तरह आप ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से CSC केन्द्रों की सूचि देख सकते है ।
District wise DSP Contact List
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर विजिट करना है।
- इसके बाद आपको होम पेज में संपर्क करें बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे आप District wise DSP Contact List पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने के पेज ओपन होगा जिसमे UP राज्य के सभी DSP Contact List ओपन हो जाएगी।
- इसे तरह आप DSP Contact List देख सकते है ।
e District UP Helpline Number / हेल्पलाइन नंबर
यदि आप अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सुचना प्राप्त कर सकते है, इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर 0522-2304706 पर कॉल करके भी समस्याओं का समाधान पा सकते है ।
- हेल्पडेस्क नंबर: 0522-2304706
- Email id: [email protected]
- Office Address: CeG, 1st Floor UPTRON Building, Near Gomti Barrage, Gomti Nagar, Lucknow 226 010
E District UP पोर्टल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)
ह वह पोर्टल है जिसके माध्यम से सभी सरकारी सेवायों को ऑनलाइन कर नागरिको तक लाभ पहुचना है। यह वह परियोजना है जो पंजीकृत सीएससी केंद्रों के माध्यम से सभी सेवायें लोगों तक पहुचना है।
e-District Portal पर कई सारी सेवाएं शामिल है जैसे कि प्रमाण पत्र, पंजीकरण करना , शिकायत दर्ज करना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, विनिमय, खतौनी, प्रमाण पत्र राजस्व सूट और रोजगार केंद्रों और भी कई सारी सेवाएं शामिल है।
e-District Portal पर फोटो और अन्य दस्तावेज अपलोड करने के लिए फोटो का फाइल साइज 50 KB और अन्य दस्तावेजों का साइज 100 KB से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
आपको काउंटर पर पासपोर्ट साइज फोटो, स्व-घोषणा प्रमाण पत्र, और अन्य सहायक दस्तावेजों की प्रतियों के साथ सीएससी, लोकवाणी केंद्र में भरा हुआ निर्धारित आवेदन पत्र जमा करना होगा।
यदि आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप आईडी के प्रमाण के रूप में राशन कार्ड की प्रति, पहचान कार्ड की प्रति का उपयोग कर सकते है ।
ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल विभाग का नाम सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार है ।
ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का मुख्य उदेश्य CSC केन्द्रों के जरिए राज्य के लोगों को ऑनलाइन सभी सरकारी योजनाओ और सेवाएं प्रदान करना है ।
ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के जरिये राज्य के सभी नागरिको को लाभ दिया जायेगा ।
In Conclusion: इस लेख में हमने E District UP पोर्टल द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं एवं एवं e District UP Login, e district up list, e district certificate download करने की प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक विवरणों को साझा किया है. यदि आपको ई-डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश से सम्बंधित किसी भी प्रकार की और जानकारी चाहिए, तो आप हमारी वेबसाइट NRMSC.COM से जरुर जुड़ें.
Leave a Comment