Join Our Telegram Group Join Now
Join Our WhatsApp Group Join Now
Khabar Politics

Delhi MCD Election Result 2022: जानिये दिल्ली नगर निगम में बनेगी किसकी सरकार, AAP, BJP में कांटे की टक्कर

delhi mcd election 2022

Delhi MCD Election Result 2022: दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव 4 दिसम्बर 2022 को सफलतापूर्वक आयोजित किये जा चुके है. चुनावी मैदान में उतरने वाले सभी उम्मीदवारों की किस्मत अब ईवीएम (EVM) मशीन में कैद है. दिल्ली नगर निगम चुनावों के परिणामों की घोषणा 07 दिसम्बर 2022, बुधवार को की जायेगी. चुनावी नतीजे आने से पूर्व एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं. जी न्यूज़ (Zee News) द्वारा किये गए सबसे बड़े एग्जिट पोल के मुताबिक़ दिल्ली नगर निगम में आप की सरकार बनने के आसार दिख रहे हैं.

Delhi MCD Election Result 2022

एग्जिट पोल के मुताबिक़ आम आदमी पार्टी (AAP) को दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों में से 134-150 सीटें मिल सकती है. वहीँ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 82-94 सीटें मिलने के आसार दिख रहें हैं. कांग्रेस का हाल दिल्ली नगर निगम चुनावों में भी अच्छा नहीं दिख रहा है एग्जिट पोल के अनुसार 8-14 सीटें मिलने का अनुमान है. निर्दलीय सहित अन्य 14-19 सीटों पर जीत दर्ज कर सकते हैं.

delhi mcd election 2022

Delhi MCD Election 2022 Exit Poll

पार्टी का नामअनुमानित सीटें
आम आदमी पार्टी (AAP)134-150 सीटें
भारतीय जनता पार्टी (BJP)82-94 सीटें
कांग्रेस8-14 सीटें
अन्य14-19 सीटें

वर्ष 2017 के दिल्ली नगर निगम चुनावों में दिल्ली नगर निगम तीन हिस्सों उत्तरी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली एवं पूर्वी दिल्ली में बंटा हुआ था. वर्ष 2022 के MCD चुनावों में तीनों नगर निगमों के एक साथ आने से दिल्ली नगर निगम देश के सबसे शक्तिशाली निगमों में से एक बन गया है. इसलिए सभी राजनीतिक पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनावों में अपनी जीत हांसिल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहें.

वर्ष 2017 के दिल्ली नगर निगम चुनाव के आंकडें

वर्ष 2017 के दिल्ली नगर निगम चुनावों में भाजपा के नेतृत्व में NDA ने 181 सीटों में जीत दर्ज की थी. वहीँ आम आदमी पार्टी को ४९ सीटें एवं कांग्रेस को 31 सीटें मिली थी. उस समय दिल्ली नगर निगम तीन हिस्सों में बंटा हुआ था, तीनों नगर निगमों में भाजपा को बहुमंत मिला था.

About the author

NRMSC Team

https://www.nrmsc.com एक निजी ब्लॉग है, जो भारत में चल रही योजनाओ, शिक्षा और नौकरियों से सबंधित जानकारियों को कवर करता है। हालाँकि हम आर्टिकल प्रकाशित करने से पहले पूरी तरह से जांच कर लेते है, कि पाठकों तक एकदम सटीक जानकारी पहुचें, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी गलती की संभावना को नकारा नही जा सकता। इसलिए हमारा सुझाव है कि आप लेख का अध्ययन करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य जाएँ। यदि आपको हमारे किसी भी लेख में गलतियाँ नजर आती है तो आपसे आग्रह है कि आप Contact Us पेज के जरिए हमें जरूर बताएं। अपनी निजी जानकारी अपलोड करने से पहले सेवा की शर्तों और गोपनीयता नीतियों को ध्यान से अवश्य पढ़ लें।

Leave a Comment