Atal Pension Yojana 2023 का लाभ देश के प्रत्येक नागरिक उठा सकते हैं। इस योजना के तहत लाभार्थी की आयु 60 वर्ष होने के बाद उसे ₹1000 से लेकर ₹5000 तक की पेंशन राशि प्रतिमाह प्रदान की जाती है। PM Atal Pension Yojana के तहत जो धनराशि प्रदान की जाती है, वह लाभार्थियों के द्वारा किए गए निवेश तथा उम्र के हिसाब से निश्चित की जाती है। इस योजना में लाभ लेने के लिए आवेदक की उम्र के हिसाब से उसकी महीने की किस्त निकल कर आती है, जिसे आवेदक द्वारा द्वारा सरकार को वहन किया जाता है।
जब आवेदक 60 साल की आयु तक होता है, तो उसके बाद उसे ₹1000 से लेकर ₹5000 तक की पेंशन राशि उसके हर महीने उसके खाते में हस्तांतरित कर दी जाती है। यदि आप इस योजना के बारे में नहीं जानते है तो इस लेख को अंत तक पढ़िए और योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें। आइये बात करते है सबसे महत्वपुर्ण विषय (Atal Pension Yojana) पर।
अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana 2023)
अटल पेंशन योजना (APY) का लाभ देश का हर व्यक्ति उठा सकता है, जैसे कि नौकरी पेशा आदमी, डिलीवरी ब्वॉय, माली, मजदूर, और अन्य लोग जो इस योजना में आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, वह भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। यह योजना उन लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद है जो आज के समय में अपनी बचत नहीं कर पाते। यह उनके लिए एक सुनहरा मौका है, जिससे वह अपने बुढ़ापे की जीवन के लिए कुछ जमा राशि की बचत कर सकें।
इस राशि से वह बुढ़ापे में किसी दुर्घटना, या बीमारी के बारे में चिंता या किसी अन्य चीज के बारे में चिंता नहीं करनी पड़ेगी, और उसे सुरक्षा की भावना पैदा होगी। पेंशन योजना का निर्धारण व्यक्ति की उम्र और योगदान राशि के आधार पर की जाएगी। व्यक्ति इस APY के जरिये ₹1000 से लेकर ₹5000 तक राशि प्राप्त करने का हकदार है।
श्रमिक कार्ड से आवास योजना का लाभ कैसे उठाएं
Atal Pension Yojana Details
योजना का नाम | अटल पेंशन योजना 2023 |
कब शुरू हुई | 1 जून 2015 |
किसके द्वारा हुई | केंद्र सरकार द्वारा |
राज्य का नाम | देश के सभी राज्य |
साल | 2023 |
उद्देश्य | देश के सभी असंगठित लोगों को पेंशन राशि उपलब्ध करना। |
लाभार्थी | देश के सभी असंगठित लोग। |
आवेदन की प्रक्रिया | किसी राष्ट्रीय बैंक द्वारा |
आधिकारिक वेबसाइट | npscra.nsdl.co.in www.india.gov.in www.pfrda.org.in |
अटल पेंशन योजना का उद्देश्य
प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्रों में कामगार लोगों के भविष्य को सुरक्षित करना है, तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना। इस योजना के तहत जो पेंशन की राशि दी जाएगी, उसे लाभार्थी अपनी आजीविका या आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है। पीएम अटल पेंशन योजना के जरिए लोगों को सशक्त बनाया जा सकता है। योजना के जरिए लोग अपने बुढ़ापे की जीवन को अच्छे से व्यतीत कर सकते हैं। यह योजना बहुत ही लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं में से एक है, इसलिए हम सभी को इस योजना का लाभ जरूर लेना चाहिए।
एपीवाई योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको बैंक अकाउंट बचत खाता या पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट चाहिए। बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना भी अनिवार्य माना गया है। अटल पेंशन योजना आधार एक्ट सेक्शन 7 में भी शामिल किया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए आधार संख्या का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा, और आधार प्रमाणीकरण के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया से गुजरना होगा।
Atal Pension Yojana Benefits 2023
- अटल पेंशन योजना (APY) का लाभ रिटायर होने के बाद हर महीने पेंशन लेने का हक़दार बन जाता है।
- इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि अगर लाभार्थी की मृत्यु असामयिक हो जाती है तो उसका फायदा उसके परिवार को मिलता है।
- इसके अलावा लाभार्थी के परिवार को यह भी विकल्प दिया जाता है कि लाभार्थी की मृत्यु के बाद भी इस योजना को जारी रखना चाहता है तो लाभार्थी परिवार रख सकता है। साथ ही अंश राशि प्राप्त करना चाहता है तो वह भी कर सकता है।
- योजना के जरिये लाभार्थी अपने भविष्य के लिए अंश राशि जमा कर सकता है।
- योजना के जरिये व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सकता है।
- PM अटल पेंशन योजना 2023 (APY) में निवेश करने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद उसकी पत्नी या पति या उनके बच्चो को पेंशन मिलने का प्रावधान है।
Atal Pension Yojana Calculator
यदि उम्र 18 साल हो तो:-
हर महीने योगदान: 210 रुपये
सालाना योगदान: 2520 रुपये
42 साल में योगदान: 105840 रुपये
60 साल बाद पेंशन: 5000 रुपये महीना
यदि उम्र 30 साल हो तो:-
हर महीने योगदान: 577 रुपये
सालाना योगदान: 6924 रुपये
30 साल में योगदान: 207720 रुपये
60 साल बाद पेंशन: 5000 रुपये महीना
यदि उम्र 39 साल हो तो:-
हर महीने योगदान: 1318 रुपये
सालाना योगदान: 15816 रुपये
21 साल में योगदान: 332136 रुपये
60 साल बाद पेंशन: 5000 रुपये महीना
अटल पेंशन योजना की लेनदेन प्रक्रिया (APY balance check)
सरकार द्वारा अटल पेंशन योजना की एक मोबाइल एप्लीकेशन शुरू कर दी गई है। इस एप्लीकेशन के माध्यम से लाभार्थी हाल ही के 5 लेनदेनों डिटेल निशुल्क चेक कर सकता है। इसी के साथ ही लेनदेन की डिटेल तथा PRAN डाउनलोड भी कर सकता है। इसी के साथ ही लाभार्थी लेनदेनों की डिटेल देखने के लिए वह आधिकारिक वेबसाइट की भी मदद ले सकता है, इसके लिए उसे वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
लॉगिन करने के लिए लाभार्थी को PRAN या फिर बैंक खाते की डिटेल से भी लॉगिन कर सकता है। इसके अलावा यदि किसी लाभार्थी के पास PRAN नंबर नहीं है, तो वह अपने नाम, खाता, और जन्मतिथि के माध्यम से भी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर सकता है।
Atal Pension Yojana in Hindi
अंशदाता की मृत्यु पर अंश दाता की पति-पत्नी पेंशन का दावा कर सकता है, और संचित राशि प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा यदि लाभार्थी की मृत्यु 60 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले हो जाती है, तो इस योजना का लाभ पति या पत्नी को दिया जायेगा। इसके तहत कुछ विकल्प भी दिए गए है। लाभार्थी का परिवार योजना से बाहर भी निकल सकता है, या फिर कोष का दावा कर सकता है, या फिर शेष अवधि के लिए योजना जारी कर सकता है।
इस योजना का लाभ देश के प्रत्येक नागरिक को लेना चाहिए, ताकि वह अपने भविष्य के लिए कुछ जमा पूंजी संरक्षित कर सकें। यह योजना उन व्यक्तियों के लिए लाभकारी है, जो आज के समय में आर्थिक रूप से कमजोर है, इसीलिए वह इस योजना से अपने भविष्य के लिए कुछ जमा पूंजी की बचत करके रख सकते हैं। इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है, कि इसमें हमें आयकर का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
अटल पेंशन योजना का डिफॉल शुल्क
For contribution up to ₹100 per month | ₹1 |
For Contribution of ₹ 101 to ₹ 500 per month | ₹2 |
For Contribution of ₹ 501 to ₹ 1000 per month | ₹5 |
For Contribution above ₹1001 | ₹10 |
Pradhan Mantri Atal Pension Yojana (APY) 2023
अटल पेंशन योजना को हम रिटायरमेंट पेंशन योजना भी कह सकते हैं। इस योजना के तहत लाभार्थी को प्रीमियम का भुगतान करना होता है, और इसका लाभ उसे 60 साल की उम्र के बाद पेंशन के रूप में हर महीने दिया जाता है। प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना का लाभ देश का प्रत्येक नागरिक लाभ उठा सकता है। योजना के तहत वह 60 साल की उम्र के बाद ₹1000 से लेकर ₹5000 तक की राशि प्रतिमाह पेंशन के रूप में प्राप्त कर सकता है। इस योजना के तहत जो हर महीने की किस्त निकलकर आएगी, वह आपकी आयु के आधार पर तय की जाएगी।
योजना के तहत सभी आयकर दाताओं जो 18 से 40 वर्ष की आयु के भीतर आते हैं, वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80CCD(1) के अंतर्गत APY में किए गए योगदान पर भी लाभ प्राप्त कर सकता है।
Atal Pension Yojana Chart (APY Contribution Chart)
Age of entry | Years of contribution | First Monthly pension of Rs.1000/- | Second Monthly pension of Rs.2000/- | Third Monthly pension of Rs.3000/- | Fourth Monthly pension of Rs.4000/- | Fifth Monthly pension of Rs.5000/- |
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 224 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
अटल पेंशन योजना सह-समन्वय प्राप्त करने के लिए अपात्रता
- कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952
- कोयला खान भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1948
- असम चाय बागान भविष्य निधि और विविध प्रावधान, 1955
- नाविक भविष्य निधि अधिनियम, 1966
- जम्मू-कश्मीर कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1961
- कोई भी अन्य वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना
Atal Pension Yojana की पात्रताएं
- अटल पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते है तो आवेदक भारत का स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- बैंक में खाता होना अनिवार्य है।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए।
- आवेदक का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
- कम से कम 20 वर्षों के लिए योगदान करना चाहिए।
- एक वैध मोबाइल नंबर होना चाहिए।
अटल पेंशन योजना के लिए जरुरी दस्तावेज
आधार कार्ड | आयु प्रमाण पत्र |
पहचान पत्र | निवास प्रमाण पत्र |
मोबाइल नंबर | पासपोर्ट साइज फोटो |
पेन कार्ड |
Atal Pension Yojana Online Apply (एपीवाई योजना में ऑनलाइन आवेदन)
- जो लोग इस योजना में आवेदन करना चाहते है वह सबसे पहले आवेदक को राष्ट्रीय बैंक में बचत खाता खुलवाना होगा।
- खाता ओपन होने के बाद आप बैंक से APY (अटल पेंशन योजना) का फॉर्म लेना है।
- इसके बाद APY (अटल पेंशन योजना) फॉर्म में पूछी गई सभी जरुरी जानकारी जैसे कि आधार कार्ड, नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि भरना है।
- अब आवेदन फॉर्म को भरकर उसके साथ सभी जरूरी दस्तावेज लगाने है जैसे कि आधार कार्ड, पेन कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य जरुरी दस्तावेज।
- आवेदन पर फोटो लगाकर उस फॉर्म को बैंक मैनेजर के पास जमा करना है।
- इसके बाद आपके सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा।
- सत्यापन करने के बाद आपका APY (अटल पेंशन योजना) में आवेदन पूरा हो जायेगा।
- अब आप हर महीने प्रीमियम (जो आपकी आयु के अनुसार तय हुई हो) की राशि भर सकते है।
अटल पेंशन योजना ऑफिसियल वेबसाइट
इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी ले सकते है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट npscra.nsdl.co.in, www.india.gov.in, www.pfrda.org.in ये है। इसके अलावा आप किसी राष्ट्रीय बैंक में खाता खुवाकर भी लाभ ले सकते है।
अटल पेंशन योजना हेल्पलाइन नंबर
यदि आप अटल पेंशन योजना के तहत आवेदन किया है और आवेदन के बारे में जानकरी प्राप्त करना चाहते है तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी चेक कर सकते है। इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर की मदद से भी योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस योजना का हेल्पलाइन नंबर (022) 2499 3499 है। आप इस हेल्पलाइन नंबर पर बात करके भी पता कर सकते है।
- Address:-NSDL e-Governance Infrastructure Limited
1st Floor, Times Tower, Kamala Mills Compound, Senapati Bapat Marg, Lower Parel, Mumbai – 400 013 - Tel. :-(022) 2499 3499
- Fax No. :- (022) 2495 2594/ 2499 4974
APY के सामान्य प्रश्न (FAQs)
जी हाँ, PMAPY के लिए आधिकारिक वेबसाइट है लेकिन आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते है।
जी नहीं PM अटल पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको बैंक में बचत खाता खुलवाकर कर सकते है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के सभी असंगठित लोगों को पेंशन राशि उपलब्ध करना है।
अटल पेंशन योजना के लाभार्थी देश के सभी असंगठित लोग है।
इस योजना के लिए वही व्यक्ति पात्र है जो भारत का स्थाई निवासी हो। इसके अलावा व्यक्ति की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
अटल पेंशन योजना में फॉर्म भरते समय आधार कार्ड की कॉपी, पैन कार्ड की कॉपी लगेगी।
अटल पेंशन योजना सक्रिय है या नहीं यह आपके अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस अलर्ट के जरिए पता चल जायेगा।
इस योजना में न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। इसमें न्यूनतम योगदान अवधि 20 वर्ष है। और 60 साल की उम्र में आपको पेंशन मिलें लग जाएगी। यह योजना कॉलेज के छात्रों के लिए भी है।
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए कोई अंतिम तिथि नहीं है। यह योजना हर साल 1 जून के महीने में नवीनीकरण होता है। आप 1 जून से पहले अपना आवेदन जमा करा सकते है।
जी हाँ बिलकुल, आपका पैसा सुरक्षित है, अटल पेंशन योजना का बजट भारत की संसद द्वारा पारित की जाती है। सरकार के बदल जाने पर भी यह योजना हमेशा सुचारु रूप से चलती रहेगी। किसी सफल सरकार को केवल योजना का नाम बदलने का अधिकार होता है।
Conclusion: इस लेख में हमने Atal Pension Yojana (APY) से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. फिर भी यदि आपके मन में अटल पेंशन योजना से सम्बंधित कोई भी प्रश्न है तो आप कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं. ऐसी ही अन्य लाभार्थीपरक जानकारी हेतु हमारी वेबसाइट NRMSC.COM से जरुर जुड़ें.
How can i remove myself from APY ? I don’t want to be a member of this yojana